अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतों की गिनती का काम अंतिम चरण में है। फाइनल नतीजे का पूरी दुनिया को इंतजार है। यह अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की टी20 क्रिकेट मैच से कम नहीं हैं। पहले रिपब्लिक पार्टी के डोनाल्ड ट्रम्प आगे थे, फिर डेमोक्रेट्स जो बिडेन ने बढ़त बना ली, लेकिन आखिरी समय में ट्रम्प फिर आगे हो गए हैं। वैसे बिडेन का शुरू से दावा रहा है कि इस बार रिकॉर्ड संख्या में लोगों ने मतदान किया है इसलिए फाइनल रिजल्ट आने में समय लगेगा। सभी धैर्य बनाए रखें। इससे पहले 3 नवंबर को अमेरिका के सभी 50 राज्यों में एक साथ वोटिंग हुई। करीब 24 करोड़ लोगोंं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान वाले दिन की पूर्व संध्या पर 9.2 करोड़ लोगों ने पहले ही मतदान किया था। इस तरह रिकॉर्डतोड़ मतदान के बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने जीत का दावा किया है।
US Election 2020 Result LIVE Updates: डोनाल्ड ट्रम्प ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा है कि हम जीत रहे हैं। शानदार नतीजे आने वाले हैं।
US Election 2020 Result LIVE Updates: आखिरी दौर में दोनों नेताओं के बीच कड़ी टक्कर हो रही है। कभी ट्रम्प आगे होते हैं तो कभी बिडेन। समाचार लिखे जाने तक ट्रम्प को 213 इलेक्टोरल वोट मिले हैं तो बिडेन 225 वोट के साथ बढ़त बनाए गए हुए हैं। कहा जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रम्प थोड़ी देर में बयान जारी करेंगे।
US Election 2020 Result LIVE Updates: ट्रम्प का ट्वीट, ‘प्रतिद्वंद्वी चुनाव की चोरी कर रहे हैं। हम आगे हैं लेकिन वे चुनाव परिणाम हमसे चुराना चाहते हैं। हम उन्हें ऐसा नहीं करने देंगे, चुनाव खत्म होने के बाद वोट नहीं डाले जा सकते।’
बिडेन का बयान, ‘हम विस्कॉन्सिन और मिशिगन के परिणाम को लेकर खुश हैं। चुनाव तब तक समाप्त नहीं होगा जब तक कि हर एक बैलट गिन नहीं लिया जाता। हमें लग रहा है कि हम जीतने जा रहे हैं, आपका धैर्य सराहनीय है, हम अच्छा महसूस कर रहे हैं। नतीजे आने में समय लगेगा, वोट गिने जाने में समय लगेगा क्योंकि हर वोट गिना जाएगा, डाक से भेजे गए वोट भी। मैं या ट्रम्प घोषित नहीं कर सकते कि कौन जीता, यह अमेरिकी जनता तय करेगी।’
US Election 2020 Result LIVE Updates: जो बिडेन ने अपनी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि परिणाम उम्मीद के मुताबिक ही हैं। वहीं ट्रम्प ने कहा कि समय खत्म होने के बाद वोटिंग नहीं हो सकती है। हम चुनाव में धांंधली नहीं होने देंगे। जीत के लिए 270 इलेक्टोरल वोट की जरूरत है। ताजा खबर लिखे जाने तक जो बिडेन के पास 205 वोट हैं, जबकि ट्रम्प के खाते में महज 165 वोट जाते दिख रहे हैं।
US Election 2020 Result LIVE Updates: जो बिडेन लगातार आगे चल रहे हैं। इस समय तक बिडेन के 223 और ट्रम्प को 174 इलेक्टोरल वोट मिले हैं। दोनों नेता थोड़ी देर में बयान जारी करेंगे।
US Election 2020 Result LIVE Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में टी20 जैसा रोमांच देखने को मिल रहा है। सरकार बनाने के लिए 270 इलेक्टोरल वोट की जरूरत होती है। अब तक Joe Biden 118 तो Donald Trump 105 पर आगे चल रहे हैं।
US Election 2020 Result LIVE Updates: इलेक्टोरल वोट्स में डोनाल्ड ट्रम्प पीछे हैं। जीत के लिए 271 सीटों की जरूरत होती है और अब तक जो बिडेन 119 पर आगे चल रहे हैं, वहीं डोनाल्ड ट्रम्प 92 पर आगे चल रहे हैं। ट्रम्प भले ही पीछे हो, लेकिन उनकी उम्मीद कायम है। इसका कारण हैं स्विंग स्टेट। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए स्विंग स्टेट जीतना जरूरी है। यही राज्य निर्णायक साबित होते हैं। स्विंग स्टेट उन राज्यों को कहा जाता है जिनके मतदाता का रूझान बदलता रहता है। ऐसा ही एक राज्य फ्लोरिडा है, जहां जीते बगैर बीते 100 सालों में कोई राष्ट्रपति नहीं बना है। फ्लोरिया में ट्रम्प आगे चल रहे हैं।
US Election 2020 Result LIVE Updates: इलेक्टोरल वोट जो बिडेन जीते हैं। उन्होेने 81 तो ट्रम्प को 67 सीटों पर जीत मिली है। इस तरह दोनों के बीच कांटे का मुकाबला है। जीत के लिए 271 सीटें चाहिए। शुरू में लगा रहा था कि ट्रम्प आगे हैंं, लेकिन अब बिडेन ने जबरदस्त वापसी की है।
US Election 2020 Result LIVE Updates: अमेरिका में जारी मतगणना के बीच मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्वीट कर जीत का दावा किया है। उन्होंने लिखा है, ‘हम पूरे देश में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। धन्यवाद!’ जो बिडेन वर्मोंट में जीत गए हैं। डोनाल्ड ट्रम्प ने वेस्ट वर्जीनिया पर कब्जा जामाया है।डोनाल्ड ट्रम्प केंटकी में पहले ही जीत चुके हैं।
US Election 2020 Result LIVE Updates: इंडियाना और न्यू हैंपशायर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प काफी आगे चल रहे हैं। इंडियाना में ट्रम्प को 70 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं जबकि बिडेन को महज 28 फीसदी के करीब वोटों से संतोष करना पड़ा है। न्यू हैंपशायर में ट्रम्प को 61 फीसदी से ज्यादा जबकि बिडेन को करीब 38 फीसदी वोट मिले हैं।

