मकड़ाई समाचार हरदा। छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनगांव में मंगलवार को शाम करीब 3 से 4 बजे के बीच 7 बच्चियों ने रतनजोत के बीज खा लिए। इसके बाद तबीयत खराब होने पर देर शाम करीब 9 बजे 108 से जिला अस्पताल लाया गया।जहां बच्चियों का इलाज शुरू कर दिया। सभी बच्ची खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज किया चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को ग्राम बम्हनगांव के बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान रतनजोत के बीज मिल गए। और नादानी में बीज खा लिए। इसके बाद तबीयत खराब होने पर बच्चियों के परिजन बच्चियों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां बच्चियों का इलाज शुरू किया । सूत्रों की माने तो खिरकिया की सरकारी अस्पताल में भी मामले की सूचना दी गई थी। लेकिन बाद में बच्चियों को खिरकिया न ले जाकर जिला अस्पताल लाया गया।जिला अस्पताल की पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनगांव के खेड़ा मोहल्ले में रहने वाली महिमा पिता जितेंद्र (10 वर्ष), उषा पिता विक्रम (10 वर्ष), खुशबू पिता विक्रम (8 वर्ष), शिवानी पिता भीमसिंह (11 वर्ष), नंदनी पिता शिवराम (5 वर्ष), खुशी पिता शिवराम (3 वर्ष), हिमानी पिता दयाराम (4 वर्ष) रजनजोत के बीज खा लिए। पुलिस ने बच्चियों के बयान दर्ज किए हैं। जिसमें बच्चियों ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे खेल रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के पास रहनजोत के बीज मिले। जिसे हमने खा लिए। इसके बाद शाम करीब 7 बजे के आसपास उल्टी होने पर परिजनों ने 108 पर सूचना दी। इसके बाद जिला अस्पताल लाया गया। सभी का इलाज जारी है।
ब्रेकिंग
