jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

6 साल की माशूम के साथ रेप, पुलिस जुटी जांच में, एक को भेजा जेल

मकड़ाई समाचार सीतापुर। उ.प्र. के सिधौली कोतवाली थाने क्षेत्र में छह साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ रेप का मामला सामने आया है। सूत्रों की जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ एक तिलक समारोह में गई हुई थी।परिवार के लोग तिलक समारोह में व्यस्त थे तभी आरोपी शख्स बहला-फुसलाकर बच्ची को अपने साथ ले गया और मौका देखकर उसके साथ रेप कर दिया।पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।वारदात के बाद आरोपी बच्ची को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया। घर की कुछ महिलाएं जरूरी काम से बाहर आई तो उन्होंने बच्ची को घायल अवस्था में पाया।फिर वो फौरन उसे लेकर घर लौटी।यहां पीड़िता की लगातार बिगड़ती हालत को देखते हुए परिवार वाले उसे लेकर लखनऊ पहुंचे। जहां उसे एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

- Install Android App -

पुलिस की जानकारी के अनुसार:-

पुलिस ने बच्ची के साथ हुई दरिंदगी वाले मामले में दो महिलाओं सहित अन्य लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की है। पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।