दुर्घटना में घायल बस के यात्री मिनी ट्रक के खलासी व चालक कराहते रहें।स्थानीय लोगों तथा पुलिस के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए गङखा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया।
छपरा। जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के भेल्दी थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर छपरा- मुजफ्फरपुर नेशनल हाईवे पर बस तथा ट्रक के बीच हुई टक्कर में शुक्रवार को दिन के 9:45 पर 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। जबकि घायलों में आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मिनी ट्रक तथा बस के चालक व खलासी को सबसे अधिक चोट आई है।बताया जाता है कि मकेर से छपरा की तरफ जा रही बस और छपरा से मकेर की तरफ जा रहे मिनी ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गयी। राहगीरों के द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गयी, जिसके काफी देर बाद वहां पुलिस पहुंची। तब तक अफरा-तफरी मची रही।

