दुमका में 17 लोगों द्वारा महिला से गैंगरेप पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने गंभीर चिंता व्यक्त की
झारखंड| दुमका जिले में एक महिला से 17 लोगों द्वारा कथित रूप से रेप करने का मामला सामने आया है| इस मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने गंभीर चिंता व्यक्त की है और राज्य के पुलिस महानिदेशक को चिट्ठी लिखी है| राष्ट्रीय महिला आयोग ने गुरुवार को झारखंड के डीजीपी से इस मामले में दो महीने के भीतर जांच पूरी करने के लिए कहा है| रिपोर्ट्स के मुताबिक17 लोगों ने महिला के पति को बंधक बनाकर उसके महिला साथ रेप किया|यह वारदात उस वक्त हुई जब महिला अपने पति के साथ मंगलवार रात को बाजार से घर लौट रही थी| महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने शराब पी हुई थी|राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक बयान में कहा कि वह इस घटना को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है |महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा ने झारखंड पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर यौन शोषण के मामलों में दो महीने में जांच पूरी करने के गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करने की मांग की है|

