jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

शिवपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता बैनर्जी का पुतला जलाया

के के यदुवंशी सिवनी मालवा ।पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के काफीले पर ममता बैनर्जी की पार्टी टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए पथराव और जानलेवा हमले पर भाजपा द्वारा मध्यप्रदेश में भी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। मप्र के होशंगाबाद जिले की सिवनी मालवा तहसील के शिवपुर मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता बैनर्जी का पुतला जलाते हुए जमकर नारेबाजी भी की। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि इस हमले के माध्यम से ममता बैनर्जी और तृणमूल कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राहुल पटेल, अनिल अग्रवाल, संदेश यादव, अमित चौहान, देवेंद्र यादव, शिवम यादव, अभिजीत कतिया, अनिल वर्मा, राजेंद्र सेन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।