jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

मतदान केंद्र क्रमांक 37 से 46 में कुल 143 आवेदन पत्र आये, सुपरवाइजर पथोरिया

मकड़ाई समाचार हंडिया। अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी-135 हरदा के आदेशानुसार दिनांक 12 एवं 13 दिसंबर,2020 को मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु मतदान केंद्रों पर लगाये गए विशेष शिविरों में मतदान केंद्र क्रमांक 37 से 46 तक में कुल 143 आवेदन पत्र प्राप्त हुए।
हंडिया आरआई एवं सुपरवाइजर संतोष पथोरिया ने बताया उनकें सुपरवाइजर झेत्र के अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 37-हंडिया,38-हंडिया,39-हंडिया,40-हीरापुर,41-बागरूल,42-भादूगांव,43-भँवरतलाव ठेकेदारी,44-बैडी,45-बैडी एवं 46-कायागांव में शनिवार,रविवार के विशेष शिविरों 143 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इसमे नाम जोड़ने के कुल-53, नाम काटने के कुल-74,प्रविष्टि संशोधन के कुल-16 एवं एक ही विधानसभा में एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में नाम जोड़ने के कोई भी आवेदन पत्र नहीं आये। उन्होंने बताया कि इन दो दिनों में उक्त मतदान केंद्रों के बीएलओ मीनाक्षी तिवारी,नसीम बी,क्षमा श्रीवास,कृष्णा निमारे, भँवरसिंह राजपूत,प्रतिभा निमारे,केवलराम अमकरे,अनिल जाटव,रमेश सेजकर एवं रामनिवास जाट ने ग्राम कोटवार की मदद से कड़ी मेहनत कर ये फार्म प्राप्त किये। सुपरवाइजर पथोरिया ने सभी बीएलओ को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी बीएलओ इसी प्रकार आगामी दिनाँक 19,20 दिसंबर,2020 को आयोजित शिविरों में भी अभी से मेहनत कर और अच्छा कार्य करें।