रियाज मंसूरी मकड़ाई समाचार रामपुरा। नीमच जिले की मनासा तहसील मैं आज प्रदेश कांग्रेस संगठन के आव्हान पर शनिवार को मनासा रामपुरा व कुकड़ेश्वर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त आव्हान पर केंद्र की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों एवं पेट्रोलियम पदार्थ डीजल, पेट्रोल, गैस के बढ़ते दामों व किसान विरोधी काले कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया ।
धरना प्रदर्शन में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुवे पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा ने कहा की
केंद्र सरकार पेट्रोल डीजल गैस के भाव बढा रही है तो प्रदेश सरकार बिजली के भाव बढा कर जनता की कमर तोड़ने पर उतारू है। केंद्र सरकार लोकसभा में बिना चर्चा के किसान बिल पास करवालिया गया । इंदिरा गांधी की हरित क्रांति की देन है कि गेहूं में देश आत्म निर्भर होगया है। नाहटा ने किसान बिल पर कहा की यह किसानों की लड़ाई नही है यह व्यापारीयो के हित की लड़ाई भी इस किसान विरोधी बिल से मजदूर मंडी कर्मचारी हम्माल तुलावटी जो मंडी से सम्बंधित है सभी बेरोजगार हो जायेगे । यह लड़ाई कांग्रेस की नही देश के हर आदमी की लड़ाई है सभी को इसका विरोध करना होगा। उन्होंने कहा था सरकार मुनाफाखोरी में लग गई है इसके साथ ही लोगों को व्यक्त कर शोषण कर रही है शोषण किया लड़ाई कांग्रेश ताकत के साथ लड़ेगी केंद्र सरकार मंडियां बंद करने का षड्यंत्र रच रही है अगर मंडियां खत्म हो गई तो व्यापार व्यवस्था तहस-नहस हो जाएगी
प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मंगेश संघई ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुवे कहा कि देश के प्रधान मंत्री ने किसानों की यह हालत कर दी है आने वाले समय मे किसान किसान नही होगा किसी प्रायवेट कम्पनी के अधीन काम करने वाला मजदूर होगा ।कांग्रेस हर हालत में किसानों के हित की लड़ाई सड़को पर उतर लड़ेगी। संघई ने कहा कि प्रधान मंत्री देश को अडानी अम्बानी के गिरवी रखने की योजना बना रहे है धरना प्रदर्शन के बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञापन देने एसडीएम कार्यालय गए और ज्ञापन दिया।

