मकड़ाई समाचार राजगढ़| जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजगढ़ द्वारा आशाधाम वृद्धाश्रम राजगढ में वृद्धजनों की समस्यायें सुनने तथा विधिक जानकारी देने के उददेश्य से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयेाजन किया गया। शिविर में शेख सलीम अपर जिला न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजगढ़ एवं विशेष अतिथि के रूप में सुश्री अपूर्वा ताम्रकार न्यायाधीश एवं फारूक अहमद सिद्दीकी जिला विधिक सहायता अधिकारी उपस्थित थे।
शिविर में शेख सलीम अपर जिला न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजगढ ने वृद्धजनों को नालसा वृद्धजनों के लिये विधिक सेवा योजना एवं वरिष्ठ नागरिक, माता पिता भरण पोषण कल्याण अधिनियम 2007, निःशुल्क विधिक सहायता, सलाह योजना, लीगल एड क्लीनिक के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर वृद्धजनों ने भी न्यायाधीश को अपनी समस्यायें बताईं। न्यायाधीशगण द्वारा आशाधाम वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि, आशाधाम वृद्धाश्रम की खिड़कियों के कांच टूटे हुये हैं तथा उन पर मच्छर जाली भी नहीं लगी हुई है, वेंटीलेशन को भी पुस्टे से बंद किया गया है। कांच टूटे होने की वजह से वृद्धजनों को सर्दियों में काफी तकलीफ हो रही है तथा मच्छर जाली नहीं होने के कारण शाम के समय मच्छर प्रवेश कर जाते हैं। उक्त तथ्य को संज्ञान में लेकर तत्काल आशाधाम वृद्धाश्रम के केयर टेकर विकास मेवाड़े से जानकारी ली|
विकास मेवाडे ने बताया कि, पी डब्ल्यू डी के द्वारा एस्टीमेट तैयार नहीं किया जा रहा है|जिसके कारण आशाधाम वृद्धाश्रम का सुधार कार्य नहीं हो पा रहा है, अपर जिला न्यायाधीश सचिव शेख सलीम के द्व़ारा तत्काल दूरभाष पर पी डब्ल्यू डी के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये, साथ ही संपूर्ण प्रकरण की जानकारी सामाजिक न्याय विभाग राजगढ़ से प्राप्त की। वृद्धजनों को आश्वस्त किया कि, शीघ्र ही उक्त समस्या के निराकरण के लिये जिला प्रशासन को अवगत कराया जायेगा।
अपूर्वा ताम्रकार न्यायाधीश राजगढ़ ने भी वृद्धजनों को विधिक जानकारी देते हुये कहा कि, वृद्धजन अपने आपको अकेला न समझें, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव उनकी सहायता करने को तत्पर एवं तैयार है, किसी भी प्रकार की समस्या एवं कठिनाई होने पर लीगल एड क्लीनिक में नियुक्त पैरालीगल वालेंटियर की मदद लें। इस अवसर पर न्यायाधीशगण द्वारा वृद्धजनों को बिस्किट के पैकेट भी वितरित किये। शिविर का संचालन एवं आभार प्रदर्षन जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री फारूक अहमद सिददीकी द्वारा किया गया। शिविर के दौरान आशाधाम वृद्धाश्रम राजगढ़ के केयर टेकर श्री विकास मेवाड़े, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजगढ़ के कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

