jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

Bhandara में 10 मासूमों की मौत के बाद अब होगी महाराष्ट्र के सभी अस्पतालों की जांच, आदेश जारी

Bhandara hospital fire : महाराष्ट्र के भंडारा में बीती रात दर्दनाक हादसा हुआ। यहां के जिला अस्पातल में बच्चे के वार्ड में आग लगने से 10 मासूमों की मौत हो गई। आग भंडारा जिला अस्पताल के सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में रात 2 बजे लगी। अस्पताल के सिविल सर्जन प्रमोद खांडते ने बताया कि यूनिट से सात बच्चों को बचाया गया है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण हादसा हुआ है। हादसे के बाद परिजन बेहाल हैं। कई लोगों ने अस्पताल में प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। इस बीच, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री अजित पवार ने प्रदेश के सभी अस्पतालों में अग्निशमन यंत्रों की जांच के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।

- Install Android App -

महाराष्ट्र के भंडारा जिला सामान्य अस्पताल में आग लगने की घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, भंडारा में दिल दहला देने वाली त्रासदी, जिसमें हमने कीमती जिंदगियों को खो दिया है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा, महाराष्ट्र के भंडारा में हुए अग्नि हादसे में शिशुओं की असामयिक मृत्यु से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस ह्रदय विदारक घटना में अपनी संतानों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, महाराष्ट्र के भंडारा ज़िला अस्पताल में लगी आग दुर्घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्‍त परिवारों के साथ हैं। भगवान उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दे।