मकड़ाई समाचार हरदा। नेशनल हाईवे इंदौर रोड समारोह परिसर के सामने 2 फरवरी को दोपहर 2 बजे संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अनिश्चित कालीन धरना करेगे। जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से किसान यूनियन के राम इनानिया ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा हरदा मध्यप्रदेश के संघटन – आम किसान यूनियन, राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ, भारतीय किसान यूनियन, क्रांतिकारी परिवार कल्याण संघटन के द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश द्वारा देश की राजधानी दिल्ली मे किसानों की वाजिब मांगो को लेकर चल रहे आंदोलन के समर्थन में ओर उत्तरप्रदेश, हरयाणा, केंद्र ओर स्थानीय सरकार के तानाशाही रवैये के विरोध में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
यह है मुख्य मांगे
तीनों काले कानून वापिस हो। एम एस पी ग्यारंटी कानून बनाया जाए। प्रादेशिक मांगे। खोजा ट्रेड्स खातेगांव द्वारा जिले के अनेक किसानों से नए कृषि कानून के तहत खरीदी कर 3 करोड़ रुपये के आसपास फसल का भुगतान नहीं किया गया है जिसे जल्द से जल्द किसानों को दिलवाया जाए।फसल बीमा विषंगतियो को दूर किया जाए एवं 2019 खरीफ के बकाया राशि किसानों के खातों में जल्द डाली जाए। 2019 व 2020 खरीफ राहतराषि जल्द किसानों को दी जाए। ग्रीष्म कालीन मूंग फसल के लिए 15 मार्च से नहरों के माध्यम से किसानों को पानी दिया जाए। संयुक्त किसान मोर्चा ने सभी किसानों से धरना प्रदर्शन में शामिल होने की मांग की।