jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

महिला कर्मी ने बैंक में जमा करने के बजाए हजम किए साढ़े चार लाख

मकड़ाई समाचार रायपुर। एक निजी बैंक में कैशियर का काम करने वाली महिला ने बैंक को साढ़े चार लाख रुपये का चूना लगा दिया। आरोपित महिला बैंक के लाकर से रुपये निकालकर उसे दूसरे बैंक में जमा करने गई थी, लेकिन उसने सारे रुपये अपने पास रख लिए। बैंक के अधिकारियों ने जमा पर्ची की मांग तो आरोपित ने पर्ची खो जाने की बात कही। बैंक में जाकर पता करने पर जानकारी हुई कि आरोपित ने वहां साढ़े चार लाख रुपये जमा ही नहीं किए। रुपये के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपित नौकरी छोड़कर फरार हो गई। इसके बाद बैंक के अधिकारी ने सुपेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

- Install Android App -

पुलिस ने बताया कि फिनो पेमेंट बैंक न्यू कृष्णा नगर सुपेला शाखा के क्लस्टर हेड शिकायतकर्ता निखिल नारायण ने बैंक में कैशियर का काम करने वाली आरोपित पार्वती कश्यप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपित पार्वती कश्यप दहीकंगा कोंडागांव बस्तर की रहने वाली थी और यहां किराये पर रहकर बैंक में काम करती थी। पुलिस ने बताया कि आरोपित पार्वती कश्यप बैंक में होने वाले लेनदेन की राशि को बैंक के अधिकारी को देने और पार्टनर बैंक में जमा करने का काम करती थी। आठ दिसंबर 2020 को आरोपित ने बैंक के लाकर से साढ़े चार लाख रुपये निकाले थे और पंजाब नेशनल बैंक नेहरू नगर शाखा में जमा करने केे लिए गई थी।

अगले दिन उससे जमा पर्ची मांगी गई तो वो उसने कहा कि जमा पर्ची कहीं खो गई है। इसके बाद बैंक के अधिकारियों ने पंजाब नेशनल बैंक नेहरू नगर में जाकर पता किया तो उन्हें जानकारी हुई कि आठ दिसंबर 2020 को उनके बैंक में आरोपित पार्वती कश्यप ने कोई राशि जमा नहीं की है।इसके बाद बैंक के अधिकारियों ने आरोपित से रुपये के बारे में पूछताछ किया तो उसने नौकरी छोड़ दिया। त्यागपत्र देने के बाद वो अपने मूल गांव दहीकंगा कोंडागांव भाग गई। इसके बाद बैंक के क्लस्टर हेड शिकायतकर्ता निखिल नारायण ने सुपेला थाना में शिकायत की। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ गबन की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।