jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम

कोयला तस्करी कांड में फंसे अभिषेक बनर्जी, ममता बनर्जी के भतीजे के घर पहुंची CBI

मकड़ाई समाचार कोलकाता। पश्चिम बंगाल में अवैध कोयला खनन व तस्करी के मामले में अब सीबीआई जांच की आंच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सांसद भतीजे व युवा तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी तक पहुंच गई है। रविवार को सीबीआई ने अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजिरा बनर्जी को नोटिस जारी किया है। रविवार दोपहर CBI के अधिकारी कालीघाट इलाके में स्थित अभिषेक बनर्जी के आवास शांतिनिकेतन पर पहुंचे और जांच शुरू की है। गौरतलब है कि CBI ने नोटिस अभिषेक की पत्नी रूजिरा के नाम पर जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक जिस वक्त सीबीआई पहुंची, तब अभिषेक और उनकी पत्नी अपने आवास पर नहीं थे। सीबीआइ के मुताबिक अभिषेक की पत्नी को CRPC की धारा-160 के तहत गवाह के रूप में बयन दर्ज करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

कोयला कांड में आर्थिक गड़बड़ी

- Install Android App -

गौरतलब है कि कोयला कांड में आर्थिक लेन-देन में सीबीआई को कुछ अहम जानकारी मिली है, जिसमें रूजिरा का नाम भी सामने आया है। उसी बात की जानकारी के लिए CBI रूजिरा बनर्जी से पूछताछ करना चाहती है। उन्हें CBI दफ्तर में हाजिर नहीं होना है। उनके आवास पर ही उनकी सहूलियत के मुताबिक CBI बयान दर्ज करना चाहती है।

ममता बनर्जी के भतीजी अभिषेक का करीबी फरार

इसके अलावा कोयला तस्करी और गो तस्करी के केस में सीबीआई तृणमूल नेता विनय मिश्रा को भी खोज रही है। विनय मिश्रा अभिषेक के करीबी हैं और फिलहाल फरार है। वहीं कोयला तस्करी मामले के मुख्य आरोपित अनूप माजी उर्फ लाल भी फरार है। CBI के नोटिस को लेकर तृणमूल नेता व प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि यह सियासी साजिश है और नारद से लेकर अन्य मामले में भाजपा नेता शोभन देव, सुवेंदु अधिकारी, मुकुल रॉय समेत अन्य को CBI नहीं पकड़ रही है लेकिन अभिषेक के घर पर नोटिस जारी किया जा रहा है।