jhankar
ब्रेकिंग
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ मैराथन दौड़ संपन्न सिरोही में 1 करोड़ की अफीम जब्त, MP का तस्कर गिरफ्तार MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, हरदा समेत 5 जिलों में धूप आज का राशिफल – शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आ... ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस

सड़कों पर एंट्री वसूली तो टीआई होंगे सस्पेंड

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। यदि शहर की सड़कों, हाईवे व अन्य जगहों पर वाहनों से एंट्री वसूली के नाम पर पुलिस कर्मियों ने अवैध वसूली की तो वे तो वे तो कार्रवाई के दायरे में आएंगे ही। साथ ही संबंधित थाने के टीआई और प्रभारी भी दायरे में आएंगे। एसपी ने एक आदेश जारी कर सभी थानों के टीआईयों को आदेश दिए हैं कि यदि उनके क्षेत्र में किसी तरह की एंट्री वसूली होती पाई जाती है और शिकायत आती है तो वे सस्पेंड कर दिए जाएंगे। एसपी अमित सांघी को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि शहर के एंट्री प्वाईंटों पर चेकिंग करने वाले पुलिस कर्मी वाहनों से अवैध रूप से एंट्री कराने के लिए वसूली कर रहे हैं। आए दिन कभी रेत तो कभी जानवरों के साथ सब्जी ले जाने वाली गाड़ियों से एंट्री के नाम पर पुलिस स्टाफ वसूली कर रहा था। इस काम मंे सबसे अधिक शिकायतें हाईवे से लगे थानों के पुलिस कर्मियों की आ रही थी। इन थानेां का स्टाफ वाहनों को रोककर अनैतिक दवाब बनाकर पैसे लेता है। इन घटनाओं की आए दिन शिकायतें एसपी के पास आ रही थी।

- Install Android App -

यह कहा है आदेश में: एसपी ने सभी थानों के प्रभारियों के लिए जारी आदेश में कहा है कि यदि उनके थाना क्षेत्रों में पुलिस कर्मी वाहनों से एंट्री वसूली कर रहे हैं, तो इसमें उनकी संल्पितता मानी जाएगी। यदि किसी वरिष्ठ अफसर की चेकिंग में यह मामला संज्ञान में आया और शिकायत आई तो टीआई के खिलाफ सस्पेंशन की कार्रवाई की जाएगी।