jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले की ताज़ा अपडेट मकड़ाई एक्सप्रेस के साथ 🇮🇳 13 जुलाई 2026 - मध्य प्रदेश की ताज़ा मुख्य खबरें MP-TOP20 🇮🇳 13 जुलाई 2026 - भारत की ताज़ा मुख्य खबरें INDIA-TOP20 🌍 13 जुलाई 2026, सोमवार को पढि़ए विदेश की मुख्य खबरों की झलकिया इंदौर: MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी पर धोखाधड़ी का केस, जमीन कब्जे और धमकी का ... बिलासपुर: क्रिप्टो के नाम पर 4 लाख की ठगी,18 महीने में रकम दोगुनी का झांसा देकर बुजुर्ग महिला को लगा... सिराली: 4 साल से लटकी 100 मीटर की सीसी रोड, आदिवासी मोहल्ले में बारिश बनी आफत, कीचड़ से होकर स्कूल ज... पदोन्नति प्रक्रिया को मिली रफ्तार, आरक्षकों को प्रधान आरक्षक पद पर मिली पदोन्नति 📅 13 जुलाई 2026, सोमवार का पंचांग और राशिफल हरदा : भीषण अग्निकांड: दो भैंस, एक गाय और बछिया जिंदा जलीं, लाखों का नुकसान

जिला शांति समिति की बैठक हुई आयोजित

 मकड़ाई समाचार हरदा| कोरोना के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए आगामी त्योहारों होली एवं रंग पंचमी मनाए जाने हेतु  गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभा कक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक में शांति समिति द्वारा सर्वसम्मति से सुरक्षात्मक निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि रात्रि 10:00 बजे के बाद कोई डीजे नहीं बजेगा यदि डीजे बजता पाया गया तो जप्त किया जावेगा होली एवं रंग पंचमी पर गैर नहीं निकाली जाएगी। बैठक में  पुलिस अधीक्षक  मनीष कुमार अग्रवाल, डीएफओ.  नरेश दोहरे, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री गजेंद्र सिंह वर्द्धमान, अपर कलेक्टर जेपी सैयाम सहित संबंधित अधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
             जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में कोरोना संक्रमण से बचाव के चलते आमजन से अपील की गई कि त्योहारों के अवसर पर विशेषकर होली एवं रंग पंचमी में दूरी बनाए रखें एवं प्रतीकात्मक तिलक लगाकर होली मनाएं। जिले के सामाजिक संगठनों द्वारा अपने आगामी कार्यक्रम निरस्त किए गए हैं। समिति द्वारा सभी सामाजिक संगठनों से अनुरोध किया गया है कि कोरोनावायरस बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए अपने आगामी कार्यक्रम निरस्त करें। कुछ सुरक्षात्मक उपाय करके कोरोना को हराया जा सकता है। जन जागरूकता से कोरोना का बचाव संभव है 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों से कोरोना का टीका लगवाने हेतु अपील की गई।
              बैठक में शांति समिति द्वारा प्रदूषण को नियंत्रित करने एवं प्रकृति के प्रति जागरूकता के लिए लोगों से अपील की है कि लकड़ी के स्थान पर कंडे की होली जलाएं।

- Install Android App -

              बैठक में लोगों से अपील की गई कि मेरा घर-मेरी होली अभियान का पालन करें। अपने घरों में ही होली खेलें, बाहर मोहल्ले-पड़ोस अथवा गांव-नगर में होली खेलने के लिए न जाएं। मेरा मास्क-मेरी सुरक्षा अभियान के तहत भी मास्क लगाना जरूरी है। सभी लोग मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जिम्मेदार रहें। इसमें किसी तरह की लापरवाही कोरोना संक्रमण को बढ़ावा देने का कारण बनेगी। कोरोना के बचाव एवं रोकथाम के लिए 28 मार्च को बड़ा मंदिर चौक हरदा में जिला शांति समिति के सदस्यों द्वारा जन जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।
           बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष   ने सभी दुकानदारों से कहा कि बिना मास्क ग्राहकों को सामग्री विक्रय न करें। आप जहां हैं वहां से मास्क के लिए लोगों को प्रेरित करें। सभी ग्राहकों एवं बच्चों से अपील की गई कि मास्क लगाकर ही सामग्री क्रय करें।
           बैठक में पुलिस विभाग को गांजा, व्हाइटनर एवं अन्य नशीली वस्तुओं की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया।