jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले की ताज़ा अपडेट मकड़ाई एक्सप्रेस के साथ 🇮🇳 13 जुलाई 2026 - मध्य प्रदेश की ताज़ा मुख्य खबरें MP-TOP20 🇮🇳 13 जुलाई 2026 - भारत की ताज़ा मुख्य खबरें INDIA-TOP20 🌍 13 जुलाई 2026, सोमवार को पढि़ए विदेश की मुख्य खबरों की झलकिया इंदौर: MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी पर धोखाधड़ी का केस, जमीन कब्जे और धमकी का ... बिलासपुर: क्रिप्टो के नाम पर 4 लाख की ठगी,18 महीने में रकम दोगुनी का झांसा देकर बुजुर्ग महिला को लगा... सिराली: 4 साल से लटकी 100 मीटर की सीसी रोड, आदिवासी मोहल्ले में बारिश बनी आफत, कीचड़ से होकर स्कूल ज... पदोन्नति प्रक्रिया को मिली रफ्तार, आरक्षकों को प्रधान आरक्षक पद पर मिली पदोन्नति 📅 13 जुलाई 2026, सोमवार का पंचांग और राशिफल हरदा : भीषण अग्निकांड: दो भैंस, एक गाय और बछिया जिंदा जलीं, लाखों का नुकसान

बुधवार को जिले में 09 स्वास्थ्य संस्थाओं पर 576 लोगो को लगा कोरोना का टीका

मकड़ाई समाचार हरदा| चिकित्सालय विकासखंड टिमरनी के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रहंटगांव, नौसर, विकासखंड खिरकिया के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया एवं सिराली तथा उपस्वास्थ्य केंद्र सोमगांव कला, पडवा, विकासखंड हंडिया के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया में कुल 576 लोगो को कोरोना का टीका लगाया गया है। जिले में अभी तक कुल 16111 लोगो को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

- Install Android App -

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सुधीर जैसानी ने बताया कि,  जिले में 45 वर्ष से 59 वर्ष तथा 60 वर्ष या 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगोे को पोर्टल पर पंजीकरण कर कोविड-19 का टीका लगाया जाएगा जिसके लिये संबंधित व्यक्ति को पहचान प्रमाण पत्र जैसे कि आधार कार्ड लाना आवष्यक है। संबधित व्यक्ति के पहचान पत्र का सत्यापन करने के उपरांत ही पोर्टल पर पंजीयन कर कोविड-19 के टीका लगाया जाएगा। साथ ही 45 वर्ष से 59 वर्ष के नागरिको को जो कि शासन द्वारा चिन्हिांकित 20 तरह की बीमारियों में से ग्रसित है ऐसे नागरिको को रजिस्टर्ड मेडीकल प्रेक्टिसनर से निर्धारित प्रारूप में प्रमाण पत्र प्राप्त उपरांत ही कोरोना का टीका लगाया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हरदा ने कोविड-19 अनुकूल व्यवहार परिर्वतन सघन अभियान के अन्तर्गत आम नागरिको से अपील की है कि वे घर से बाहर जब भी जायें, मास्क पहन कर जायें। हाथ धोएं बार-बार। अनावष्यक यात्रा से बचें, बार-बार अपनी आॅंख नाक और मुंह को छूने से बचें। न गले मिलें, न हाथ मिलायें, आपस में दो गज की दूरी बनायें।