मकड़ाई समाचार भोपाल। मप्र में पिछले दो दिनो में अनेक स्थानों से आगजनी की घटनाएं सामने आई है। जिससे उन स्थानो के रहवासी क्षेत्रो में खतरा बना हुआ है। प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों में भीषण आग लग गई है। गंभीर बात तो यह है कि आग बहुत फैल गई हैं। आग पार्क के कई स्थानो तक पहुंच गई है ।पतौर, धमोखर, मगधी और खिलौती में यह आग विकराल रूप ले चुकी है.। प्रशासन आग बुझाने की कवायद में जुटा है लेकिन संसोधनों की कमी आड़े आ रही है.। आग लगने का कारण भी अब तक सामने नहीं आया है।आग की तेज लपटों में जंगल के पेड़ पौधे जलकर खाक हो चुके हैं. वन्य प्राणियों की जान पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं, लिहाजा प्रबंधन और वन अमला इस आग को बुझाने के प्रयास में जुटा हुआ है। ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ नेशनल पार्क बड़े पैमाने पर जैव विविधता के लिए खासा प्रसिद्ध है। भारत में सबसे ज्यादा बाघ इसी पार्क में पाए जाते है यहां पर तैदुआ और हिरण की अनेक जातियां पाई जाती है। हजारो पर्यटक इन्हे देखने आते है।
ब्रेकिंग
