jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

मध्य प्रदेश के रतलाम में सहारा प्रमुख सुब्रत राय के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

मकड़ाई समाचार रतलाम। रतलाम जिले की आलोट थाना पुलिस ने सहारा इंडिया कंपनी प्रमुख सुब्रत राय सहारा सहित 6 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। यह मामला आलोट के एक निवेशकर्ता के साथ 2 लाख 68 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में दर्ज किया गया है। आलोट पुलिस के अनुसार विक्रमगढ आलोट निवासी बंकटलाल पिता रमेशचंद्र सेठिया ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 25 अगस्त 2012 से अब तक सहारा इंडिया में उनसे 2 लाख 68 हजार 700 रुपये योजनाबद्ध तरीके से निवेश करवाए गए लेकिन बाद में रुपये नही लौटाए। पुलिस ने सहारा के संस्थापक अध्यक्ष सुब्रतराय सहारा व सहारा इंडिया से जुड़े 6लोगों के खिलाफ धारा 420 भादवि एवं म.प्र.निक्षेपको के हितों का संरक्षण अधिनियम 2000 की धारा 6 (1) के तहत केस दर्ज किया है।