jhankar
ब्रेकिंग
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान 14 वर्षों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण, 3 हजार से ज्यादा को रोजगार पोखरनी-हरदा बदहाल सड़क को लेकर विधायक दोगने की पदयात्रा, पूर्व मंत्री कमल पटेल से पूछे सवाल गुप्तेश्वर गौशाला में 27 लाख रुपये के भूसा शेड एवं बाउंड्रीवॉल का लोकार्पण

महिला ने लगाई एसडीओपी से गुहार- मेरे पति को दबंगों ने बंधक बना लिया, उसे छुड़वा दो

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। साहब पिता-पुत्र जीतेंद्र सिंह और केवला सरदार ने मारपीट कर मेरे पति को बंधक बना लिया है। मैं जैसे तैसे अपनी इज्जत और जान बचाकर वहां से अपने छोटे बेटे को लेकर भाग खड़ी हुई और पति को वापस करने के एवज में उक्त व्यक्तियों द्वारा 70 हजार रुपये की मांग की जा रही है। यह शिकायत पुलिस थाना चीनौर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सिरसा में पांच नंबर दफाई पर रहने वाली महिला रामवती पत्नी गोपाल सहरिया ने शनिवार की दोपहर भितरवार एसडीओपी अभिनव कुमार बारंगे से दर्ज कराई है। शिकायती आवेदन में कहा है कि दबंग पिता पुत्र से मेरे पति को छुड़वा दो, मैं आपका अहसान कभी नहीं भूल पाऊंगी। महिला ने आवेदन में उल्लेख किया है कि पांच नंबर दफाई ग्राम पंचायत सिरसा पर रहने वाले सरदार जितेंद्र सिंह पुत्र केवला एवं केवला सरदार द्वारा जिला जालौन उत्तर प्रदेश में जमीन ली है, जिस पर धान की पौध लगवाने के लिए उक्त सरदार हमें घर से जिला जालौन उत्तर प्रदेश अपनी कृषि भूमि पर ले गया। हम खेतिहर कृषि मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। जिसके कारण हम मजदूरी के लिए चले गए। वहां खेतों पर पहुंचकर रात्रि के समय पिता-पुत्र और अन्य दो लोगों ने मिलकर जमकर शराब पी और वहीं मुझसे चारों लोगों का रात में खेतों पर ही खाना बनवाया। इसके बाद शराब के नशे में हम दोनों पति पत्नी के साथ जमकर मारपीट की। मेरे साथ बदतमीजी करने के साथ ही गाली गलौज की और रात्रि में ही मेरे कमरे में गलत नीयत से घुसने का प्रयास किया। मैं बड़ी मुश्किल से अपने छोटे बच्चे को लेकर वहां से भागी।

- Install Android App -

फाेन पर दे रहे जान से मारने की धमकी: पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि मेरे पति गोपाल को उक्त लोगों ने बंधक बनाकर तीन दिन तक रखा और उसके साथ मारपीट की। जैसे-तैसे मैं जालौन से भागकर अपने पांच नंबर फार्म स्थित अपने घर पर पहुंची तो दोनों सरदारों ने मुझे फोन पर धमकी दी कि 70 हजार रुपये देकर जा और पति को ले जा, वर्ना उसे जान से मार देंगे। पीड़ित महिला ने आवेदन के माध्यम से एसडीओपी से उक्त दोनों पिता-पुत्र और अन्य दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर बंधक पति को छुड़वाने की मांग की है।