jhankar
ब्रेकिंग
नहर विभाग का ‘तुगलकी’ फैसला, किसानों के लिए बढ़ी मुसीबत जानिए मध्य प्रदेश का मौसम , हरदा, बैतूल, देवास, खंडवा, नर्मदापुरम में कैसा रहेगा हाल कतिया समाज 6 सितंबर को करेगा शिक्षक सम्मान समारोह हरदा जिले की खास खबरों पर एक नजर, देखिए खबर विस्तार से सुसाइड नोट और मृत्यु-पूर्व कथन के बावजूद आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप सिद्ध नहीं, पांचों आरोप... हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

आरटीई के तहत आवेदन सत्यापन की अंतिम तिथि सोमवार 12 जुलाई तक बढ़ाई गई

सत्तार खान मकड़ाई समाचार देवास। शिक्षा का अधिकार कानून के तहत, सत्र 2021-22 में प्रायवेट स्कूलों की प्रथम कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन को सत्यापन केन्द्र में जाकर सत्यापन कराने की अंतिम तिथि सोमवार, 12 जुलाई 2021 तक बढ़ाई गई है। पहले यह 10 जुलाई 2021 निर्धारित की गई थी। संचालक राज्य शिक्षा केंद्र श्री धनराजू एस ने बताया कि कोरोना संकटकाल की किन्ही परिस्थितियों के कारण कोई पात्र बच्चे का आवेदन सत्यापन से वंचित न रह जाये इसे ध्यान में रखते हुये आवेदन सत्यापन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। सभी सत्यापन अधिकारियों को 12 जुलाई 2021 तक सत्यापन कार्य किए जाने के निर्देश दिए गए है।

- Install Android App -

उल्लेखनीय है कि सत्र 2021-22 में प्रायवेट स्कूलों की प्रथम कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 9 जुलाई 2021 निर्धारित थी, जिसमे 2 लाख 84 हजार सीटों के विरूद्व लगभग 1 लाख 99 हजार ऑनलाइन आवदेन प्राप्त हुये है। सत्यापन केन्द्र में जाकर सत्यापन कराने की अंतिम तिथि पहले 10 जुलाई 2021 निर्धारित थी इसमे बहुत अधिक संख्या मे लोगो ने सत्यापन करा लिया है। 10 जुलाई 2021 को सायं 05 बजे तक की जानकारी अनुसार 1 लाख 72 हजार बच्चों ने सत्यापन करा लिया है। पालकों और अभिभावकों को 12 जुलाई 2021 तक सत्यापन का अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है इसके पश्चात सत्यापन कार्य बंद कर दिया जाएगा और सत्यापन में पात्र पाये गये बच्चों को आनलाइन लॉटरी के माध्यम से सीटों का आवंटन किया जायेगा।