jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए इंदौर के दो युवक कुंड में डूबे, सोमवार सुबह मिले शव

मकड़ाई समाचार इंदौर। कंपेल से 10 किमी दूर खुड़ैल थाना क्षेत्र के मुहाड़ी गांव के जंगल में पहाड़ी से 600 फीट नीचे फाल (झरने) के कुंड में दो युवक डूब गए। पुलिस के मुताबिक इंदौर के राजेंद्र नगर क्षेत्र के रहने वाले छह युवक रविवार दोपहर पिकनिक मनाने निकले थे। शाम को कुंड में नहाते समय 18 वर्षीय हसनान पुत्र दिलावर खान निवासी दयानंद नगर व 18 वर्षीय नाजिम पुत्र इलियाज खान डूब गए। साथ में गए तालिफ, अमन और उसके चचेरे भाइयों ने ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंची। शव तलाशते रात हो गई थी, इस कारण सोमवार सुबह दोबारा तलाश शुरू हुई और उन्हें बाहर निकाल लिया गया। टीआइ महेंद्रसिंह भदौरिया ने बताया कि सभी युवक दोपहर करीब एक बजे मुहाड़ी के जंगलों में घूमने गए थे।

कुंड में उतरने के लिए करीब 600 फीट गहराई में जाना पड़ता है। यहां से एक नदी निकली है। नदी सूखने के कारण कुंड दिखने लगे हैं। सभी युवक कुंड के बाजू में पिकनिक मना रहे थे। तभी तालिफ को छोड़ सभी कुंड में नहाने उतरे। कुंड की गहराई करीब 50 फीट है। पांचों डूबने लगे तो तालिफ ने अमन और उसके दोनों भाइयों को बाहर निकाल लिया। हसनान और नाजिम को निकालने की कोशिश करता, तब तक वे डूब चुके थे।

सभी 12वीं पास, हसनान कर रहा था नीट की तैयारी

खुड़ैल थाने के एसआइ विक्रमसिंह सोलंकी ने बताया सभी युवक 12वीं पास हैं। हसनान खान नीट की तैयारी कर रहा था। वहीं नाजिम खान पढ़ाई करने के बाद मैकेनिक का काम करने लगा था। सूचना पर दोनों के स्वजन भी मौके पर पहुंचे। चारों युवकों को उनके घर भेज दिया गया है।

घर से बिना बताए निकले थे : पुलिस को कुंड के पास शराब की कुछ बोतलें भी मिली हैं। स्वजन वाजिद जाफरी ने बताया कि वे घर से पिकनिक मनाने का कहकर निकले थे, लेकिन यह नहीं बताया था कि कहां जा रहे हैं।

- Install Android App -

पहले भी हो चुका हादसा : चार मार्च को मुहाड़ी फाल पर एक कालेज के 35 छात्रों का ग्रुप पिकनिक मनाने पहुंचा था। छात्रों में से वीरेंद्रसिंह पंवार और हर्ष गुप्ता कुंड में नहाने उतरे थे, लेकिन डूबने से उनकी मौत हो गई थी।

पिकनिक स्पाट पर रखें ध्यान

– फाल (झरने) में नहाने से पहले स्थानीय लोगों से जानकारी लें।

– वहां सूचना बोर्ड लगा है तो जरूर पढ़ें और अमल करें।

– नदी का बहाव बढ़ने पर तुरंत किनारे पर आ जाएं।

– शराब व अन्य नशा करने के बाद नदी व झरने में नहाने से बचें। संतुलन खोने से चट्टानों पर गिरने से भी गंभीर चोट आ जाती हैं।