जबलपुर : शराब के नशे में दोस्त की पत्नी पर गंदी नजर डालना युवक को भारी पड़ गया और उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। 6 महीने पहले हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल 2018 को आम गांव में देसी शराब दुकान के सामने समोसे आलू बड़ा का ठेला लगाने वाले अजय पाल टीकाराम की हत्या कर दी गई थी। उसका शव उसकी दुकान से करीब आधा किलोमीटर दूर एक खेत में पाया गया था। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में 4 महीने से पुलिस आरोपी को तलाश रही थी।
यह था हत्या का कारण
पुलिस के अनुसार अनुसंधान में यह पता चला कि 21 अप्रैल 2018 की रात में मृतक अजय पाल गांव के पूरन काछी के खेत में बटाई का काम करने वाले युवक राजेश कुशवाहा के घर पर गया था। जहां दोनों ने शराब पी और वहां अजय पाल ने राजेश कुशवाहा के सामने उसकी पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। जिससे राजेश कुशवाहा ने उसकी हत्या करने की ठान ली। वह अजय पाल को बातों में उलझा कर उसके घर से 1 किलोमीटर दूर एक खेत में ले गया और अजय पाल की अपने गमछे से गला घोंट कर हत्या कर दी।
ब्रेकिंग
भारत की डिफेंस में बड़ी छलांग: अमेठी में बनी 100% स्वदेशी AK-203 'शेर', INSAS की लेगी जगह
देवास में बच्चों की जान जोखिम में डालने वाले वैन चालक को जेल, स्कूल वैन जब्त, स्कूल संचालक पर भी FIR...
मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,...
एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि
खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति
प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये
राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प...
पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा
नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
