मनीष राठौर की खास खबर
मकड़ाई समाचार बैतूल। चाय का नाम सुनते ही आपको नरेंद्र मोदी की याद आ जाती होगी कि देश में चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है । लेकिन दिल टूटने पर चाय की दुकान खोल ले और नाम रख दे बेवफा चायवाला आपको भले ही आश्चर्य हो रहा होगा लेकिन यहां हकीकत है। शाहपुर क्षेत्र के नेशनल हाईवे 69 पर स्थित डोडरामोहर गांव में एक चाय की दुकान है जिसका नाम है बेवफा चायवाला इस दुकान की फोटो सोशल मीडिया पर इन दिनों जमकर वायरल हो रही है। यहां तक कि लोग चाय पीने जाते हैं तो सेल्फी खींचना भी नहीं भूलते हैं क्योंकि इस नाम का बड़ा ही आकर्षक लोगों में बना हुआ है । बताया जाता है कि डोडरामोहर गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग के पास एक लड़का जिसका नाम मंगल है उसने चाय की गुमटी खोल रखी है दुकान का नाम बेवफा चायवाला स्पेशल चाय कार्नर है। जब चाय पीने वाले लड़के से पूछते हैं कि अपने दुकान का नाम बेवफा चाय क्यों रखा तब उसने बताया कि वह गांव की लड़की से प्रेम करता था उसने उसे धोखा दे दिया और शादी कर ली इसके बाद से ही उसने कोई गलत कदम नहीं उठाते हुए उनकी याद में बेवफा के नाम पर अपनी चाय की गुमटी खोल ली और गुमटी का नाम बेवफा चायवाला रख लिया। मंगल करीब 6 महीने से चाय की दुकान चला रहा है और अपना एवं अपने परिवार का जीवन यापन कर रहा है।
ब्रेकिंग
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ मैराथन दौड़ संपन्न
सिरोही में 1 करोड़ की अफीम जब्त, MP का तस्कर गिरफ्तार
MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, हरदा समेत 5 जिलों में धूप
आज का राशिफल – शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आ...
ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल,
Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ...
हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़...
7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न
मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत...
हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
