jhankar
ब्रेकिंग
पंजाब: भाजपा दफ्तर पर फेंका बम, सियासी घमासान तेज जम्मू-कश्मीर FES भर्ती पेपर लीक मामला: ACB ने 12 और लोगों को किया गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी... मप्र मे रक्षक ही असुरक्षित है पुलिस पर हो रहे हमले ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में नशेडी़ वाहन सवार युव... भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून और तेज होगा हरदा 27 जुलाई 2026की खास खबरों की झलक हरदा में आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य मूंग खरीदी आंदोलन: हरदा में पुलिस अलर्ट, किसान नेताओं को घरों में रोका, जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरा... हरदा में अलर्ट मोड पर पुलिस प्रशासन, जिले की सीमाओं पर सख्त निगरानी हरदा रहटगांव:  आज 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, रहटगांव क्षेत्र में मेंटेनेंस कार्य आज का राशिफल | 27 जुलाई 2026 आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं, कैसा रहेगा सोमव...

हरदा : श्री राष्ट्रीय करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष पर दर्ज झूठे केस के विरोध में सौपा ज्ञापन

मकड़ाई समाचार हरदा। श्री करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ रतलाम पुलिस ने झूठा केस दर्ज किया है जिसके विरोध में आज हरदा करणी सेना हरदा द्वारा जिला कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर जांच की मांग की ओर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

- Install Android App -

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह जी है जो रतलाम जिले के गाव शेरपुर में निवास करते है करणी सेना द्वारा जीवन सिंह जी की अगुवाई में समाज हित में सेकड़ो आन्दोलन किये है जिसके परिणाम स्वरुप क्षेत्रीय SP गौरव तिवारी द्वारा उन्हें लगातार किसी न किसी केस में फ़साने की कोशिश की जाती रही है।

रतलाम पुलिस द्वारा झूठा प्रकरण दर्ज करने से सम्पूर्ण राजपूत समाज सामान्य वर्ग और पिछड़ा वर्ग के लाखो लोगो में आक्रोश हे सम्पूर्ण समाज इस झूठे प्रकरण की उच्चस्तरिय जाच की मांग करता है। ताकि जीवन सिंह जी के उपर फर्जी कार्यवाही करने वाले दोषी अधिकारीयो के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाये अन्यथा राजपूत समाज सड़को पर उतरने को मजबूर होना पड़ेगा।