jhankar
ब्रेकिंग
बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा मुरैना से उज्जैन जा रही बारात हादसे का शिकार, दूल्हे की दादी समेत तीन की मौत इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला क्वांटम कंप्यूटर, हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम खंडवा चर्बी कांड: लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रही थी फैक्ट्री, दो अफसर सस्पेंड 'आप इस जमाने की होकर 5 बच्चे कर रही हो', IAS विदिशा मुखर्जी ने प्रसूता पर किया तीखा बयान हेलीकॉप्टर से सटीक मिसाइलें दागकर भारत ने रचा इतिहास, बढ़ेगी सेना की ताकत नेपाल एयरलाइंस ने नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताया ईरान युद्ध, यूक्रेन संघर्ष और व्हाइट हाउस में गोलीबारी पर पुतिन-ट्रंप ने की बात सोना 1.49 लाख तो चांदी 2.34 लाख के पार शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

पहले सड़क पर महिला से झपटी सोने की चेन, फिर होशियारी में उसे निगल गया चोर; पुलिस ने ऐसे की बरामद

मकड़ाई समाचार बेंगलुरु। आपने चोरी की कई घटनाओं के बारे में सुना होगा। चोर चोरी को अंजाम देने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाते हैं। लेकिन बेंगलुरु के एक चोर की अजीबोगरीब हरकत सामने आई है। दरअसल, एक चोर ने सड़क पर एक महिला की सोने की चेन झपट ली और फिर उसे निगल लिया। पुलिस ने जब चोर का एक्सरे कराया तब इसकी जानकारी मिली।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार, चोरी की ये घटना बेंगलुरु शहर की है। जानकारी के मुताबिक तीन चोर विजय, संजय और प्रेम सड़क से गुजरती महिलाओं की चेन छीना करते थे और मौके से फरार हो जाते थे। इसी स्टाइल में इन तीनों ने शहर के सिटी मार्केट इलाके में हेमा नाम की महिला से चेन झपटी और भागने की कोशिश करने लगे। महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद आस-पास के लोगों ने चोरों को पकड़ने की कोशिश की। मौके से प्रेम और संजय तो फरार हो गए लेकिन विजय पकड़ा गया। विजय की लोगों ने जमकर पिटाई की लेकिन उससे महिला की सोने की चेन बरामद नहीं हो पाई। बाद में चोर को पुलिस ले गई।

- Install Android App -

एक्सरे के बाद हुआ खुलासा

घटना के समय हुई पिटाई से चोर को काफी चोटें लगी थीं, जिसके इलाज के लिए पुलिस ने उसको हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जब वहां उसका एक्सरे किया गया तो सब चौंक गए। एक्सरे में चोरी की हुई चेन चोर के पेट में दिखी। चोर ने पुलिस ने बचने के लिए चोरी की हुई सोने की चेन को निगल लिया था।

चोरी की हुई चेन को निकालने के लिए डॉक्टर्स और पुलिस ने चोर को केले और कुछ सॉफ्ट ड्रिंक पिलाया। जिसके बाद जब चोर बाथरूम गया तो चेन निकल आई। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है।