मकड़ाई समाचार इंदौर। बच्ची को टक्कर मारकर भाग रहे हो कहकर जबरदस्ती व्यापारी को बाईक पर बिठाकर बदमाश ले गए और रुपया छुड़ाकर भाग गए । हैरान परेशान व्यापारी ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई मामला चंदननगर थाने का है। जहां शनिवार को रमेश नामर्क इंट व्यापारी अपने ग्राहक को रुपयंे देने जा रहे थे। सिरपुर तलाब के पास निगरानी रखे बदमाशो ने बाईक पर आकर इन्हे डराते हुए कहा कि तुम बच्ची को टक्कर मार कर भागे हो रमेश के मना करने पर उसे जबरदस्ती बाईक पर बिठाया और उसके पास से 78000 रुपये छीन लिए। चंदन नगर चौराहे पर उतारकर भाग गए। पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज कर रमेश के बताए हुलिए के अनुसार टीम बनाकर तफतीश शुरु कर दी है।
ब्रेकिंग
