jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

हरदा ; कोरोना ने शुरू किया फिर रंग दिखाना । सरकारी आलाधिकारी भूले डिस्टेनसिंग, मास्क !

मकड़ाई समाचार भोपाल हरदा । तीसरी लहर की आशंका के बीच राजधानी भोपाल व संस्कारधानी, व एक अन्य जिले में पॉजिटिव केस की जानकारी के चलते मुख्यमंत्री स्वयं सावधानी रखने की बात कहते नज़र आये। इस आशय के समाचार भी  सोशल मीडिया में आये। जबलपुर कलेक्टर ने तो कोरोना से रोकथाम के लिए सख्ती से मास्क पहनने को कहा।

इधर हरदा में आलाधिकारी कलेक्टर समाजसेवियों के साथ और एसपी  मर्डर के खुलासे में अपराधी के साथ मय अधिकारी पुलिसकर्मियों के ग्रुप फोटो खिंचाते नज़र आये। हैरत की बात यह है  प्रेस कांफ्रेंस में मास्क को लेकर कोई भी गंभीर न था।

- Install Android App -

इधर जिलाधीश महोदय  समाजसेवियों की मदद से सोलर लाइट लगने को लेकर आगंतुकों को प्रशस्ति पत्र  देने के दौरान मास्क को लेकर बेफिक्र नज़र आये।  इस फोटोसेशन में एक व्यक्ति को छोड़ लगभग सभी मास्कविहीन नज़र आये।
जिलाधीश और एसपी की स्टाफ सहित तस्वीरें मीडिया में प्रकाशित हुईं।

इधर, बाजार में घूमने वाली पब्लिक भी कर्तव्यों को लेकर बेफिक्र नज़र आ रही है।  अप्रैल मई में बड़ी संख्या में मृत्यु दृश्यों को भूल बैठी जनता का लापरवाही दिखाना  बहुत बड़ी भूल साबित होगा। ऐसा लगता है कि अखबारों में प्रशासनिक आला अधिकारी की मास्क विहीन तसवीरें भी जनता को प्रोत्साहित करती होंगी।