कर्नाटक एक्सप्रेस के इंजन पर लटके शव के साथ 4 किमी तक दौड़ती रही
मकड़ाई समाचार खंडवा। दिल्ली से मुंबई जाने वाली कर्नाटक एक्सप्रेस के सामने कूद कर एक प्रेमी जोड़े ने जान दे दी। ट्रेन के इंजन पर युवक-युवती का शव लटका रहा। ट्रेन करीब 4 किलोमीटर निकल गई। ड्राइवर को इंजिन के सामने कुछ हलचल हुई, तो उसने ट्रेन रोकी। इस पर युवक – युवती का शव इंजन पर लटका दिखा। दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। घटना शनिवार सुबह खंडवा की है। खंडवा जंक्शन से कर्नाटक एक्सप्रेस सुबह 11-10 बजे मुंबई के लिए रवाना हुई। यहां से करीब 20 किमी दूर करीब 11.30 बजे सातफाटा रेलवे स्टेशन से करीब 4 किलोमीटर पहले ड्राइवर को महसूस हुआ कि इंजन के आगे कुछ पत्थर टकराने की आवाज हुई। ड्राइवर को हादसे की आशंका हुई। उसने ट्रेन रोक दी। नीचे उतरकर देखा, तो आंखें फटी रह गईं। ट्रेन के इंजिन पर युवक का शव लटका हुआ था।खंडवा जीआरपी थाना प्रभारी बबीता कठेरिया का कहना है कि उन्हें युवक के शव मिलने की सूचना सातफाटा स्टेशन मास्टर ने दी है।

