jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त आपूर्ति बनाये रखने हेतु संचालको को कलेक्टर ने दिए निर्देश 

हरदा /कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस. विश्वनाथन ने आदेश कर आगामी विधानसभा निर्वाचन 2018 को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त पेट्रोल पम्प (अनुज्ञप्तिधारियों) को पेट्रोल/डीजल पम्प पर निर्वाचन कार्य सम्पन्न होने तक प्रत्येक समय पेट्रोल एक हजार पाँच सौ लीटर एवं डीजल तीन हजार लीटर रिजर्व स्टाॅक, डेड स्टाॅक के अतिरिक्त रखे जाने तथा डीजल की पर्याप्त आपूर्ति निरन्त बनाये रखने हेतु निर्देशित किया है। उन्होने निर्देशित किया है कि उक्त रिजर्व स्टाॅक की मात्रा में से उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी, संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जिला आपूर्ति अधिकारी, संबंधित तहसीलदार/नायब तहसीलदार एवं संबंधित क्षेत्र के सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी की अनुमति से ही पेट्रोल एवं डीजल प्रदाय किया जा सकेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होकर विधानसभा निर्वाचन 2018 का कार्य पूर्ण होने तक प्रभावशील रहेगा।