jhankar
ब्रेकिंग
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ मैराथन दौड़ संपन्न सिरोही में 1 करोड़ की अफीम जब्त, MP का तस्कर गिरफ्तार MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, हरदा समेत 5 जिलों में धूप आज का राशिफल – शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आ... ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस

खेत में अजगर को देखकर मचा हड़कंप खेत मालिक और मजदूरों को कर दिया परेशान

डैनी उतपुरे मकड़ाई समाचार ब्यूरो बैतूल:-
घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के गाव में एक खेत में 9 फीट के अजगर ने एक किसान और उसके मजदूरों को परेशान कर दिया। इसके बाद किसान को सर्प पकड़ने वाले की मदद लेनी पड़ी, लेकिन अजगर उस पर भी बार-बार हमला करने से नहीं चूका। यह मामला बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी तहसील के गांव बाकुड़ का है गांव के किसान मनोज धुर्वे के खेत में एक अजगर दो दिन से घूम रहा था, जिससे धान के खेत मे निंदाई कर रहे किसान परिवार और मजदूरों में हड़कंप मच गया।

- Install Android App -

यह अजगर खेत की मेड़ पड़ा हुआ था। जिसे भगाने के सारे जतन जब नाकाम हो गए। तब खेत मालिक ने सारणी निवासी सर्प को पकड़ने वाले आदिल खान से संपर्क किया। इसके बाद आदिल खान ने अजगर को पकड़कर एक जलस्रोत के पास छोड़ दिया। इस दौरान यह अजगर रेस्क्यू से लेकर झरने के पास छोड़ने तक हमलावर होता रहा। आदिल खान ने बताया कि शिकार खाने के बावजूद यह बेहद सक्रिय था। खास बात यह रही कि रेस्क्यू के दौरान उसने अपना शिकार उगला नहीं। अक्सर ऐसे हालात में पकड़े जाने पर अजगर अपना खाया हुआ शिकार उगल देते हैं, जिसकी वजह से उन्हें दोबारा शिकार करना पड़ता है।