ब्रेकिंग
अजब गजब :कुत्तो के डर से तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा:  वन विभाग ने रेस्क्यू किया चिड़िया घर भेजेंगे ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया बढ़ेगी भारत की धाक:  आपरेशन सिन्दूर को आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मंच प... एस.डी.ई.आर.एफ. ने  तहसील कार्यालय रहटगांव में आम नागरिकों को दिया नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण 2025 में अब बिना लाइन लगाए, घर बैठे करें Ration Card Online Apply, पाएं सस्ता अनाज और ढेरों सरकारी फ... 2025 में घर बैठे बनाएं अपना E Shram Card, पाएं ₹3000 पेंशन और लाखों के फायदे! जानें पूरी प्रक्रिया MP Board 10वीं-12वीं वालों के लिए सुनहरा मौका फेल या कम नंबर? अब दोबारा परीक्षा दें! MP Board Second... पाकिस्तान के मित्र तुर्की से भारतीयो ने की अपनी डील की कैन्सिल! व्यापारियो और पर्यटकों ने किया किनार... हरदा: नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, आज रहटगांव में होगा कार्यकम, Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Ladli bahna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की

छत में सुराग कर अचानक बिस्तर पर गिरा उल्कापिंड, बाल बाल बचा महिला का चेहरा

Meteorite Alert। ब्रिटिश कोलंबिया में एक अजीब आकाशीय घटना देखने को मिली है। यहां आधी रात को जब एक महिला अपने घर में सोई हुई थी, तब अचानक एक उल्कापिंड छत में सुराग करते हुए दहकते हुए बिस्तर पर आ गिरा। इस घटना में महिला बाल-बाल बच गई। उल्का पिंड महिला के चेहरे से कुछ ही दूरी पर गिरा था।

महिला की हल्की धमाके कारण खुल गई नींद

मिली जानकारी के मुताबिक आधी रात को ब्रिटिश कोलंबिया में रहने वाली रुथ हैमिल्टन की नींद हल्के धमाके की आवाज के साथ खुली। महिला को इस बार का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उल्कापिंड घर की छत को तोड़कर बिस्तर पर गिरेगा। उन्होंने देखा कि छत में एक सुराग दिखाई दे रहा था। हैमिल्टन ने तुरंत आपातकालीन नंबर पर कॉल करके जानकारी दी। उसके बाद उन्हें जो पता चला, वह किसी आश्चर्य से कम नहीं था।

- Install Android App -

बिस्तर पर तकिए के पास गिरा था उल्कापिंड

ब्रिटिश कोलंबिया में रहने वाली रुथ हैमिल्टन के यहां यह घटना हुई है। उनके बिस्तर पर ठीक तकिए के पास एक उल्कापिंड गिरा था।यह घटना 3 अक्टूबर की है। उस घटना को याद कर हैमिल्टन सिहर उठती हैं। उन्होंने बताया कि छत में सुराग करते हुए करीब सवा किलो का उल्का पिंड उनके चेहरे के बिल्कुल करीब गिरा था। इसके बाद पूरी रात वह नहीं सो पाई थीं।

क्या कहते हैं अंतरिक्ष वैज्ञानिक

यूनिवर्सिटी आफ वेस्टर्न ओंटारियो के प्रोफेसर पीटर ब्राउन ने पुष्टि करते हुए कहा कि हैमिल्टन के बिस्तर पर उल्का पिंड ही गिरा था। यह घटना इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो रही है। पीटर ब्राउन ने कहा कि हर घंटे कोई न कोई उल्का पिंड धरती की ओर आता है और वायुमंडल में प्रवेश के बाद जलकर भस्म हो जाते हैं, लेकिन इनमें कुछ नीचे गिर जाते हैं। वैज्ञानिक अध्ययन के दृष्टिकोण से उल्का पिंडों का काफी शाक माना जाता है और दुनिया के कई इलाकों में इनकी अच्छी कीमत पर नीलामी भी होती है।