jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई मूंग खरीदी की निरन्तर निगरानी की जाए उपार्जन केन्द्रों पर तौल कांटा, बारदाना एवं हम्मालों की पर्याप... आज नर्मदापुरम, कल हरदा पहुंचेगी हाईपावर कमेटी: किसानों से करेगी सीधी चर्चा आज 3 अगस्त 2026 हरदा की खास खबरे मोहाली में सनसनी: रिटायर्ड फौजी ने दुकानदार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 गोली लगीं शराब के नशे में हु... आज MP का मौसम: भोपाल-इंदौर समेत 55 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश आगामी 4-5 अगस्त से हैवी रेन का अल... हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज

ईद मिलादुन्नबी पर शहर में निकल रहे जुलूस, मुख्य बाजाराें में भी जाम, घंटाे फंसे रहे वाहन

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। ईद मिलादुन्नबी काे लेकर शहर में आज जबर्दस्त उत्साह देखने काे मिला। शहर की मस्जिदाें में तकरीर हुई। इसके अलावा युवाओं ने टाेलियाें के रूप में जुलूस भी निकाला। ऐसे में शहर के मुख्य बाजाराें में जाम की स्थिति निर्मित हाे गई। विशेष रूप से महाराज बाड़े पर जब अलग-अलग जगह से आए जुलूस जमा हुए ताे भीड़ इतनी ज्यादा हाे गई कि वाहनाें के निकलने के लिए सड़क पर जगह नहीं बची। ऐसे में घंटाे वाहन चालक जाम में फंसे रहे।

- Install Android App -

आज जश्ने ईद मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाया जा रहा है। मंगलवार को सुबह से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मुस्लिम समाज द्वारा जुलूस निकाला जाना शुरू हो गया। फूलबाग स्थित मोती मस्जिद में सुबह 10 बजे से आयोजन शुरू हाे गए थे। कंपू ईदगाह, गोरखी मैदान व फूलबाग मोती मस्जिद में दोपहर 1 बजे तक तकरीर हुई है। जबकि गोरखी मैदान में रात 9 बजे से रात 1 बजे तक तकरीर होना हैं। अवाड़पुरा, गुड़ा गुड़ी का नाका, हेम सिंह की परेड, मामा का बाजार, आपागंज, कंपू ईदगाह, जलाल खां की गोठ, शंकरपुर, मेवाती मोहल्ला सागरताल, उस्मानी मस्जिद गोल, मेवाती मोहल्ला बहोड़ापुर, नाका चंद्रवदनी गली से जुलूस महाराज बाड़ा होते हुए फूलबाग मोती मस्जिद पर समाप्त होंगे। फिलहाल जुलूस महाराज बड़ा से गुजर चुका है। जिसमें हजारों लोग शामिल हैं। जुलुस के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में काफी बदलाव किया गया है। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। हालांकि फूलबाग पर ट्रैफिक डायवर्ट की तैयारी पहले ही हाे चुकी थी, इसलिए यहां पर लाेगाें काे राहत मिल गई।