jhankar
ब्रेकिंग
बागेश्वर धाम नाबालिग दुष्कर्म मामले में नया मोड़ देवास में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत अधिवक्ता के कार्यालय और परिवार पर हमले से वकीलों में आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग बोरट के ग्रामीणों को नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ, जनसुनवाई में शिकायत करने पहुंचे दिल दहला देने वाली घटना,मां की आंखों के सामने गई बेटे की जान बालोद में एसिड अटैक की साजिश का पर्दाफाश - प्रेमी ने भैरमगढ़ से दोस्त बुलाकर छात्रा पर कराया हमला, द... हंडिया : अवैध शराब की बिक्री से बिगड़ रहे घरों के हालात, महिलाओं ने थाने में लगाई गुहार,,,, अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप रानी दुर्गावती जयंती पर वीरता को यादकर आदिवासी समाज ने दी श्रद्धांजलि पाकिस्तान में सियासी घमासान तेज, इमरान की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च, सेना ने मोर्चा संभाल...

हरदा जिले के शत प्रतिशत सिंचित करने की घोषणा पर कार्य प्रारंभ

कृषि मंत्री श्री पटेल ने की समीक्षा

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हरदा। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने सर्किट हाउस में जल संसाधन विभाग की समीक्षा कर जिले को शत-प्रतिशत सिंचित करने की कार्य योजना की समीक्षा की। बैठक में विभाग के अधिकारियों द्वारा समीक्षा के दौरान बताया गया कि मुख्यमंत्री जी की घोषणा के पश्चात एवं मंत्री जल संसाधन विभाग श्री तुलसीराम सिलावट के निर्देश पर विभाग द्वारा जिले के 63 ग्रामों की 17092.664 हेक्टेयर भूमि को सिंचित करने की कार्य योजना तैयार की जा रही है, जिसके अंतर्गत इंदिरा सागर परियोजना वृहद से लिफ्ट इरिगेशन का कार्य प्राथमिकता में है। इस कार्य योजना में 21366 लाख रुपए की लागत संभावित है। कार्य योजना का प्रस्ताव अति शीघ्र पूर्ण कर विभाग को भेजा जा रहा है। समीक्षा के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री एस. एस. जादौन तथा अनुविभागीय अधिकारी वाय. एस. यादव उपस्थित थे।