स्कूल बस में चढ़ते ही मां के सामने गिरा बेटा, मौत
मकडा़ई एक्सप्रेस 24 उज्जैन। शहर की श्रीकृष्णा कालोनी में सोमवार का दिन मातम भरा रहा।एक मासूम ने अपनी मां की आंखों के सामने ही दम तोड़ दिया। दिल को हिला देने वाली घटना सामने आई है।
स्कूल जाने के लिए घर से निकले
16 साल का किशोर विधान रोज की तरह सोमवार सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार हुआ था। मां आशा ने उसके लिए टिफिन तैयार किया। विधान यूनिफॉर्म पहनकर मां के साथ घर से निकला। दोनों कॉलोनी से बाहर बस स्टॉप तक साथ चले, रास्ते में रोज की तरह छोटी-छोटी प्यारी प्यारी बातें हुईं।मां को नही पता था कि उसकी बेटे के साथ अंतिम बातें हो रही है।
बस पर चढ़ने से पहले गिरा
स्टाप पर बस आई तो मां ने विधान को बाय कहकर बस में चढ़ने के लिए कहा। बेटा बस में पैर रखने ही वाला था कि अचानक नीचे गिर पड़ा। मां की आंखों के सामने ही बेटा बेसुध हो गया।घटना के समय पिता संजय कुशवाह घर पर थे तुरंत परिजन तुरंत ऑटो से उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने 15 मिनट में उसे मृत घोषित कर दिया।
शुरुआती तौर पर कार्डियक अरेस्ट से मौत की आशंका जताई जा रही है। परिजनों के मुताबिक विशान को पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं थी। वह रोज खेलता था और एक्टिव था। परिजनो ने बताया कि विधान की मां की करीब 15 साल पहले मौत हो चुकी थी, उसके पिता रितेश कुशवाहा मजदूरी करते उसकी देखभाल बड़ी मां पिता संजय कर रहे थे ।

