jhankar
ब्रेकिंग
रातातलाई के जंगल में मधुमक्खियों का कहर, बकरी चराने गए 60 वर्षीय बुजुर्ग पर मधुमक्खियों का हमला, बचा... बागेश्वर धाम नाबालिग दुष्कर्म मामले में नया मोड़ देवास में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत अधिवक्ता के कार्यालय और परिवार पर हमले से वकीलों में आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग बोरट के ग्रामीणों को नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ, जनसुनवाई में शिकायत करने पहुंचे दिल दहला देने वाली घटना,मां की आंखों के सामने गई बेटे की जान बालोद में एसिड अटैक की साजिश का पर्दाफाश - प्रेमी ने भैरमगढ़ से दोस्त बुलाकर छात्रा पर कराया हमला, द... हंडिया : अवैध शराब की बिक्री से बिगड़ रहे घरों के हालात, महिलाओं ने थाने में लगाई गुहार,,,, अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप रानी दुर्गावती जयंती पर वीरता को यादकर आदिवासी समाज ने दी श्रद्धांजलि

बालोद में एसिड अटैक की साजिश का पर्दाफाश – प्रेमी ने भैरमगढ़ से दोस्त बुलाकर छात्रा पर कराया हमला, दोनों आरोपी गिरफ्तार

लाइब्रेरी से लौट रही छात्रा पर सिंचाई कॉलोनी में फेंका एसिड, चेहरा झुलसा – रायपुर DKS रेफर

बालोद जिला मुख्यालय में सोमवार को 22 वर्षीय छात्रा पर हुए सनसनीखेज एसिड अटैक मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि इस पूरी वारदात की साजिश छात्रा के प्रेमी ने ही रची थी।

प्रेमी ने भैरमगढ़ से बुलाया था दोस्त

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी प्रेमी ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए अपने दोस्त को बीजापुर जिले के भैरमगढ़ से बालोद बुलाया था। प्लान के मुताबिक सोमवार दोपहर जब छात्रा लाइब्रेरी से घर लौट रही थी, तभी सिंचाई कॉलोनी क्षेत्र में युवक ने उस पर एसिड फेंक दिया और मौके से फरार हो गया।

छात्रा गंभीर रूप से झुलसी, रायपुर रेफर

एसिड हमले में छात्रा के चेहरे और शरीर के कई हिस्से झुलस गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल बालोद पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

बस से भाग रहा था आरोपी, रास्ते में दबोचा

- Install Android App -

घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। जांच में पता चला कि हमला करने वाला आरोपी वारदात के बाद बस पकड़कर भागने की फिराक में था। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रास्ते में ही पकड़ लिया। उसके निशानदेही पर मुख्य साजिशकर्ता प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग में विवाद को वारदात का कारण माना जा रहा है।

पुलिस आज कर सकती है पूरा खुलासा

इस मामले में पुलिस अब कई बिंदुओं पर जांच कर रही है –

1. एसिड कहां से खरीदा गया..?

2. हमले के पीछे असली वजह क्या थी…?

3. क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल है…?

एसपी बालोद ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और आज मंगलवार को पुलिस प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा कर सकती है। इस वारदात के बाद से शहर में आक्रोश है।