jhankar
ब्रेकिंग
सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की लंबी कतारों से लगा भीषण जाम, प्रशासन नाकाम हंडिया: नहर की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतज... बिना शासकीय अनुमति के सिखा रहे कार चलाना, प्रशासन मौन हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई देवास जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन  राजस्थान-एमपी से मुंबई तक बेटियों की सौदेबाजी का काला सच

रातातलाई के जंगल में मधुमक्खियों का कहर, बकरी चराने गए 60 वर्षीय बुजुर्ग पर मधुमक्खियों का हमला, बचाने पहुंचे ग्रामीण भी घायल

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 देवास। जिले के रातातलाई जंगल में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बकरियां चराने गए 60 वर्षीय धन्नालाल मानकर पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार धन्नालाल रोज की तरह मंगलवार सुबह बकरियां चराने जंगल गए थे। दोपहर के समय अचानक पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते से झुंड निकल आया और उन्होंने धन्नालाल को घेरकर डंक मारना शुरू कर दिया।

- Install Android App -

बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण उन्हें बचाने पहुंचे, लेकिन मधुमक्खियों ने उन पर भी हमला कर दिया। कई ग्रामीण घायल बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने धुआं और आग की मदद से मधुमक्खियों को भगाया और धन्नालाल को बाहर निकाला।

गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उनके शरीर पर मधुमक्खियों के सैकड़ों डंक के निशान मिले हैं।

घटना की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी गई है। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।