jhankar
ब्रेकिंग
MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला

MP NEWS : तालाब की खुदाई में मिला कीमती खजाना, लूटने के लिए उमड़ पड़ी भीड़

मकड़ाई समाचार पन्‍ना। जिले के अजयगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत फरस्वाहा में धार्मिक स्थल के पास तालाब खुदाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान एक मिट्टी के घड़े से मुहर मिलने की खबर आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते आसपास के लोग खजाने को देखने के लिए तालाब पर पहुंच गए। बताया जा रहा है तांबे के सिक्‍के मुगलकालीन हैं। इन पर अरबी भाषा में कुछ लिखा हुआ है। प्राचीन सिक्कों की संख्या 782 बताई जा रही है। सिक्कों को देखने उमड़ी भीड़ में से कुछ लोग ले जाने की फिराक में थे लेकिन किसी ने प्रशासन को फोन कर दिया और मौके पर पुलिस पहुंच गई। फिलहाल बेशकीमती सिक्कों को थाने में रखवा दिया गया है।

यह भी पढ़े : MP Panchayat Election : नवंबर में होंगे पंचायत के चुनाव! आरक्षण के बाद होगी औपचारिक घोषणा

- Install Android App -

ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार को तालाब में खुदाई करते समय मजदूरों की कुदाल एक घड़े से टकरा गई। कुदाल की चोट से घड़ा टूट गया और टूटते ही सिक्‍के बिखर गए। यह देख मजदूर डर गए। उन्होंने जानकारी सरपंच व पंचायत सचिव को दी। तब तक भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें बोरी में भरवाया गया और इसकी सूचना प्रशासन को दी गई।

अफसरों ने गिनवाए सिक्‍के

मंगलवार को अधिकारी गांव पहुंचे और सिक्‍कों को एक बर्तन में रखवाकर गिनती करवाई। जो 782 निकले। बताया गया कि सिक्के देखने में प्रथम दृष्टया मोहर प्रतीत हो रहे हैं। सिक्‍कों पर कचरे की परत जमी होने से अरबी जैसी भाषा को पढ़ा नहीं जा सका। अब सिक्कों की सफाई के बाद ही पता चल सकेगा कि इस खजाने की असली कीमत क्या है।