jhankar
ब्रेकिंग
छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल

बेलगाम ऑटो ने स्कूटी सवार महिला को आधा किलोमीटर घसीटा

मकड़ाई समाचार जबलपुर। जबलपुर के संजीवनी नगर के पास एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक ऑटो चालक तेज रफ्तार से एक महिला को घसीटते हुए करीब आधा किलोमीटर तक ले गया। इस दौरान सड़क पर भीड़-भाड़ भी थी इसके बावजूद ऑटो चालक बेखौफ होकर महिला को घसीटता चला गया।

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि महिला जब किसी काम से अपनी स्कूटी से गढ़ा बाजार तरफ जा रही थी उसी समय पास से ऑटो निकला और उसका हेंडल स्कूटी में जा फंसा, जिसके कारण महिला ऑटो में फंस गई और करीब आधा किलोमीटर तक ऑटो चालक उसे घसीटते हुए आगे ले गया। इस दौरान भीड़ ने ऑटो चालक का पीछा किया और बाद में उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

महिला का नाम नम्रता सेन बताया जा रहा है जो कि चंदन कॉलोनी संजीवनी नगर में रहती है। घटना से महिला घायल हुई है, उसके दोनों पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। इधर पुलिस ने संजीवनी नगर थाना पुलिस ने ऑटो को जब्त कर चालक के खिलाफ कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।