jhankar
ब्रेकिंग
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ मैराथन दौड़ संपन्न सिरोही में 1 करोड़ की अफीम जब्त, MP का तस्कर गिरफ्तार MP Weather: 33 जिलों में बारिश का अलर्ट, हरदा समेत 5 जिलों में धूप आज का राशिफल – शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, कैसा रहेगा आ... ग्राम भिलाड़िया कलां में डेंगू का कहर, दर्जनों लोग चपेट में आने की सूचना गांव में दहशत का माहौल, Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए मंगलवार तक जमा करें आवेदन

मकड़ाई समाचार हरदा। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आगामी 26 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग या पेटीएम वॉलेट का उपयोग करते हुए पेमेंट गेटवे के माध्यम से किया जायेगा। देश भर के 33 सैनिक स्कूलों में कक्षा 6वीं में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में प्रवेश के लिए एआईएसएसईईई-2022 का संचालन करेगा। सैनिक स्कूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध का अंग्रेजी माध्यम आवासीय एवं सीबीएसई से संबद्ध और सैनिक स्कूल सोसायटी द्वारा संचालित विद्यालय हैं।

- Install Android App -

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा आगामी 9 जनवरी 2022 रविवार  को आयोजित होगी। परीक्षा का मोड पेन एवं पेपर ओएमआर आधारित रहेगा। पेपर पेटर्न बहुविकल्पीय प्रश्नों का होगा। कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए उम्मीदवार की आयु 31 मार्च 2022 को 10 वर्ष से 12 वर्ष के बीच होना चाहिए। सभी सैनिक स्कूलों में लड़कियों के लिए प्रवेश परीक्षा केवल कक्षा 6वीं में उपलब्ध है। अनसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 400 रूपये एवं अन्य के लिए 550 रूपये परीक्षा शुल्क निर्धारित है। एआईएसएसईईई-2022 की परीक्षा में सम्मिलित होने के इच्छुक अभ्यर्थी योजना, अवधि, माध्यम, पाठ्यक्रम, सैनिक स्कूल की सूची और उनका संभावित प्रवेश, सीटों का आरक्षण, परीक्षा शहर, उत्तीर्ण आवश्यकताएं, महत्वपूर्ण तिथियां आदि से संबंधित जानकारी एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in  अथवा https://aissee.nta.nic.ac.in पर उपलब्ध सूचना बुलेटिन में देख सकते हैं।