jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले की मंडियों में 37,774 क्विंटल कृषि उपज की आवक, टिमरनी में मक्का की बंपर आवक आज का राशिफल : शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को जानिए, क्या कहते हैं आपके भाग... सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की लंबी कतारों से लगा भीषण जाम, प्रशासन नाकाम हंडिया: नहर की सफाई नहीं होने से ग्रामीण परेशान, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतज... बिना शासकीय अनुमति के सिखा रहे कार चलाना, प्रशासन मौन हरदा में 30वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 30 अक्टूबर को करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

MP NEWS : करवा चौथ से पहले हादसा- बीवी कर रही थी फोन, ग्रिल में फंसी थी पति की गर्दन

मकड़ाई समाचार बैतूल। करवा चौथ से पहले शहर में एक हादसा हो गया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत घर के बाहर ग्रिल में गर्दन फंसने के कारण हो गई है, दरअसल रात को जब एक महिला का पति काफी देर तक नहीं आया तो पत्नी उन्हें बार बार फोन लगाने लगी, लेकिन पति ने फोन नहीं उठाया, इसके बाद जब महिला को पति के फोन की घंटी घर के बाहर ही सुनाई देने लगी तो वह देखकर हैरान रह गई।

जानकारी के अनुसार घर की दीवार में स्थित ग्रिल में गर्दन फंसने के कारण एक एमआर की मौत हो गई है। परिजनों ने देखकर लोगों की मदद से युवक को बाहर निकला, लेकिन अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दरअसल एमआर योगेश डोंगरे (39) निवासी गौठाना हरदा गए थे, जहां से लौटने के बाद वे शुक्रवार रात को दोस्तों के साथ खाना खाने गए, जिसके बाद रात करीब साढ़े 12 बजे घर पहुंचे तो घर के सामने दीवार पर ग्रिल लगी थी, जिसमें अचानक उनकी गर्दन फंस गई, चूंकि पैर फिसलने के कारण योगेश अपनी गर्दन को ग्रिल से बाहर नहीं निकाल पाए, इस कारण गला दबने से उनकी मौत हो गई।

- Install Android App -

पत्नी लगाती रही फोन

जब देर रात तक पति घर नहीं पहुंचे, तो पत्नी बार बार फोन लगाती रही, लेकिन योगेश फोन नहीं उठा रहे थे, लेकिन कुछ देर बाद उन्हें पति के मोबाइल की घंटी घर के बाहर सुनाई देने लगी, ऐसे में उन्होंने बाहर जाकर देखा तो हैरान रह गई। योगेश की गर्दन ग्रिल में फंसी थी, ऐसे में पड़ोसियों की मदद से योगेश को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दो बच्चों का पिता था योगेश योगेश एलकेम कंपनी में पिछले दस सालों से एमआर था, उसका एक सात साल का बेटा और आठ माह की बच्ची थी, थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे ने बताया कि ग्रिल में गला फंसने से योगेश की मौत हुई है, वह शराब के नशे में था, मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।