jhankar
ब्रेकिंग
बागेश्वर धाम नाबालिग दुष्कर्म मामले में नया मोड़ देवास में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत अधिवक्ता के कार्यालय और परिवार पर हमले से वकीलों में आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग बोरट के ग्रामीणों को नहीं मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ, जनसुनवाई में शिकायत करने पहुंचे दिल दहला देने वाली घटना,मां की आंखों के सामने गई बेटे की जान बालोद में एसिड अटैक की साजिश का पर्दाफाश - प्रेमी ने भैरमगढ़ से दोस्त बुलाकर छात्रा पर कराया हमला, द... हंडिया : अवैध शराब की बिक्री से बिगड़ रहे घरों के हालात, महिलाओं ने थाने में लगाई गुहार,,,, अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप रानी दुर्गावती जयंती पर वीरता को यादकर आदिवासी समाज ने दी श्रद्धांजलि पाकिस्तान में सियासी घमासान तेज, इमरान की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च, सेना ने मोर्चा संभाल...

बैलगाड़ी में रखी चारपाई से टकराई हाइटेंशन लाइन, तीन लोगों की मौत

मकड़ाई समाचार भिंड। भिंड के ऊमरी थाना क्षेत्र अमन का पुरा और कोक सिंह के पुरा के बीच रास्ते में बैलगाड़ी में रखी लोहे की चारपाई हाइटेंशन लाइन से टच होने की वजह से बैलगाड़ी में सवार पति-पत्नी और बेटी की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक की मां और मामा का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

- Install Android App -

रविवार की रात नौ बजे 32 वर्षीय श्याम पुत्र परमाल सिंह निवासी सर्किट हाउस के पास भिंड, 27 वर्षीय चिरैया पत्नी श्याम सिंह, 4 वर्षीय अक्षता पुत्री श्याम सिंह, 86 वर्षीय केता बाई पत्नी परमाल सिंह, 40 वर्षीय कप्तान पुत्र मातादीन सिंह बिलाव से बैलगाड़ी में अपना सामान रखकर भिंड की ओर लौट रहे थे, तभी अमन का पुरा और कोक सिंह के पुरा के बीच बिजली के पोल से झूल रही हाइटेंशन लाइन से बैलगाड़ी में रखी लोहे की चारपाई टच हो गई। इस वजह से बैलगाड़ी में सवार श्याम सिंह, उनकी पत्नी चिरैया और बेटी अक्षता की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं मृतक श्याम सिंह की मां केता बाई और मामा का बेटा कप्तान सिंह बुरी तरह से करंट से झुलस गए। साथ ही दोनो बैलों की भी मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर ऊमरी थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।