jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती व इंदिरा गांधी की मनाई पुण्यतिथि 

सुनील पटल्या बेड़िया।  31 अक्‍टूबर को इंदिरा गांधी की 37वीं पुण्यतिथि है। इंदिरा गाँधी अपनी प्रतिभा और राजनीतिक दृढ़ता के लिए ‘विश्वराजनीति’ के इतिहास में जानी जाती हैं और इंदिरा गाँधी को ‘लौह-महिला’ के नाम से संबोधित किया जाता है, ये भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री थीं। वही आजादी के बाद देश को राष्ट्रीयता के एक सूत्र में पिरोने वाले लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 146वीं जयंती है। सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। सरदार पटेल आजादी के बाद देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी थे। रविवार को बेड़िया में कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की फ़ोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों लोह महिला व लौहपुरुष के जीवन पर प्रकाश डाला । इस दौरान नरेंद्र पटेल, रामु सेठ, शोभाग पटेल, राधेश्याम मोंतारी, रामलाल चौधरी, सावन जैन, प्रदीप सेन, उम्मीद अली, सुरेश सोलंकी, दिलीप गुप्ता, आनंदराम साद, बजरंग शाह, मंशाराम पटेल, कमलेश यादव, कय्यूम खान, कड़वाजी मण्डलोई सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।