jhankar
ब्रेकिंग
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिलास्तरीय परिचर्चा प्रतियोगिता में LBS कॉलेज की छात्राओं ने हासिल क... हंडिया : एक ही शासकीय रास्ता, दो विरोधाभासी रिपोर्ट और शिकायतों की लंबी कड़ी: तहसीलदार से 181 और ADM... 12वीं पूरक परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए कॉलेज एडमिशन पोर्टल 7 दिन खोलने की मांग शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

टिमरनी पुलिस ने 12 घंटो में मंदिर से चोरी गई हनुमान जी की मूर्ति की बरामद, मूक बंधिर आरोपी को किया गिरफ्तार

मकड़ाई समाचार टिमरनी। ग्राम बहरागांव में किसी अज्ञात चोर द्वारा विगत रात्री सिंगाजी मंदिर पर स्थित हमुनान जी की मडिया के अंदर घुसकर लोहे का गेट खोलकर अंदर स्थापित खेड़ापति हनुमान जी की पत्थर की सेंदुर लगी हुई करीब 02 फीट उंची मूर्ति चुराकर ले जाने की रिपोर्ट किया जिस पर पुलिस थाना टिमरनी में धारा 457,380 भादवि. के तहत अज्ञात आरोपी के विरूध्द प्रकरण पंजीबध्द कर पुलिस अधीक्षक हरदा मनीष कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह वर्धमान व SDO(P) टिमरनी सुश्री सोनम झरबड़े के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी टिमरनी परि. उ.पु.अ. रवि शर्मा (टीम प्रभारी) के नेतृत्व में धार्मिक सदभावनाओं के मद्देनजर त्वरित कार्यवाही करते मूर्ति व आरोपी की तलाश पतारसी में पृथक पृथक पुलिस टीमों को रवाना किया गया व मुखविर तंत्र को सक्रीय किया गया।

दौराने तलाश व विवेचना ग्राम सोडलपुर के मूकबधिर बिजेश पिता प्यारेलाल मालवीय को घटना दिनांक को सुबह पहने कपडे टी शर्ट व लोवर पर सेंदुर लगा घूमते हुये देखने बाबत मुखबिर सूचना दिनांक 31/10/2021 की रात्री में प्राप्त हुई, जिसकी तस्दीक हेतु संदेही बिजेश के घर पहुँचे जो संदेही के कपड़ों पर सिंदूर लगा हुआ पाया गया, संदेही के मूकबधिर होने से उसके बड़े भाई की मदद से उससे इशारों में बात करके पूछताछ की गई जिसने कपडो मे भगवान की मूर्ति का सेंदुर लगा होना तथा हाथ के इशारो से मूर्ति को रात मे सायकल के कैरियर पर रख कर लाना और टोडरमर स्कूल के पास रोड किनारे कचरे मे दबा कर रखना बताया तथा सायकल घर मे अंदर रखी होना बताया जो मूकबधिर के भाई व्दारा कैरियर व हेंडल मे सेंदुर लगी हुई सायकल पेश की गई तथा आरोपी के पेश करने पर चोरी गई खेड़ापति हनुमान जी की पत्थर की सेंदुर लगी हुई करीब 02 फीट उंची मूर्ति विधीवत जप्त की गई है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक को न्यायालय पेश किया गया ।

- Install Android App -

कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम

थाना प्रभारी टिमरनी परि. उ.पु.अ. रवि शर्मा ( नेतृत्वकर्ता /टीम प्रभारी), उनि. मदन पवार, उनि के.एल. गज्जाम, सउनि अनुज बघेल, प्र.आर. चंदनशाह उईके, प्र.आर. प्रदीप रघुवंशी, प्र.आर. नीलेश तिवारी, आर. महेश कुसारिया व सैनिक मांगीलाल सोनी द्वारा 12 घंटे से भी कम समय में सार्थक प्रयास कर मंदिर से चोरी गई मूर्ति को बरामद करने व आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करने में अहम भूमिका का निर्वहन किया गया है।