jhankar
ब्रेकिंग
मर्दानपुर: नाली निर्माण विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ओर से एफआईआर दर्ज हरदा: ग्राम ऊडा में 18 जुलाई को होगी विशाल बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार ₹9,000 हरदा: दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश जारी शुद्ध के लिए युद्ध: मिलावटखोरों के खिलाफ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जागरण रैली, कलेक्टर के नाम सौं... हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील

मिर्ची के बाद अब बंदूक की गोली लेकर केजरीवाल के जनता दरबार में पहुंचा शख्स, गिरफ्तार

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जनता दरबार में अब एक शख्स को बंदूक की गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। केजरीवाल द्वारा आयोजित जनता दरबार में एक शख्स के पर्स से बंदूक की गोली बरामद की गई। गिरफ्तार शख्स मोहम्मद इमरान सीलमपुर का रहने वाला है और वह 12 अन्य इमाम और मौलवी के साथ दिल्ली वक्फ बोर्ड में कार्यरत कर्मियों की सैलरी बढ़ाने का अनुरोध करने के सिलसिले में केजरीवाल के जनता दरबार में आया था।

- Install Android App -

सुरक्षाकर्मियों को जांच के दौरान इमरान के पर्स से 32 बोर की एक जिंदा गोली मिली। बता दें कि इससे पहले केजरीवाल पर मिर्ची पाउडर से हमला किया गया था। बता दें कि सोमवार को अपनी सुरक्षा को लेकर केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था और कहा कि अगर मोदी मेरी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते तो प्रधानमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।