jhankar
ब्रेकिंग
किसान आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला: मूंग खरीदी 25% से बढ़ाकर 60%, ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल स्थगित हरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो बाइक चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 31 जुलाई तक करें आवेदन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 708 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार पिछले 24 घंटों में जिले में 5.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारियां माहवारी स्वच्छता जागरूकता संवाद कार्यक्रम सम्पन्न सोनतलाई में मोबाइल नेटवर्क बदहाल, महंगा रिचार्ज फिर भी नहीं मिल रही इंटरनेट सुविधा

विश्वकर्मा ने गरीब बच्चों के बीच पहुंचकर मनाया जन्मदिवस, बच्चों को वितरीत की शैक्षणिक सामग्री 

मकड़ाई समाचार खिरकिया। नगर के समाजसेवी अंकुश विश्वकर्मा द्वारा अपने जन्मदिवस गरीब बच्चो के बीच पहुंचकर मनाया गया। नगर में उन्होने गरीब व निर्धन वर्ग के रहवासियों की बस्ती में पहुंचकर छोटे छोटे बच्चो को पुस्तक, कापी, पेन, पैंसिल सहित शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया। इस दौरान उन्होने बच्चो को शिक्षा के लिए स्कूलो में पहुंचकर शिक्षण ग्रहण करने की समझाइस दी एवं शिक्षित होकर अपने घर, परिवार व नगर को गौरवांवित करने के लिए प्रेरित किया। अंकुश विश्वकर्मा अपने जन्मदिवस पर प्रतिवर्ष इस प्रकार का सराहनीय कार्य किया जाता है। साथ ही उनके स्व. पिता के नाम पर अशोक सर विश्वकर्मा क्लब भी संचालित करते है, जिसके माध्यम से वे समय समय पर समाजसेवा के कार्य करते है। इस दौरान अंकुश विश्वकर्मा, तन्मय ओझा, अयूर मालवीय, लोकेश यादव सहित अन्य साथी मौजूद थे।