jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज हरदा में 17 सितम्बर होगा ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न पीएम विश्वकर्मा योजना के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हर बुधवार आयोजित हो रहा जैविक हाट बाजार

हुस्न के जाल में युवाओं को फंसाती थी मॉडल, फिर ड्रग्स के धंधे में करती थी एंट्री

रांची। मॉडल्स का नशे के कारोबार से जुड़े होने का मामला कोई नया नहीं है। ऐसी कई मॉडल्स और अभिनेत्रियों के खिलाफ ड्रग्स को लेकर कार्रवाई हुई है। अब पुलिस ने झारखंड के रांची से एक मॉडल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक़, ये मॉडल ड्रग्स सप्लायर गिरोह में पूरी तरह से सक्रिय थी। पुलिस का दावा है कि मॉडल ज्योति भरद्वाज रांची में ड्रग्स का कारोबार चलाती थी।

- Install Android App -

मॉडल ज्योति युवाओं को टारगेट करती थी और ड्रग्स के कारोबार को संचालित कर रही थी। हालांकि इस गिरोह का सरगाना पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। मॉडल पिछले ढाई साल से दिल्ली में रह रही थी और कुछ दिनों पहले ही रांची आई थी। वह गांधी नामक ड्रग्स तस्कर के संपर्क में आने के बाद इस अवैध कारोबार में जुड़ गई थी।

जानकारी के अनुसार मॉडल नशे की पुड़िया को सप्लाई करने के लिए एजेंट की भर्ती करती थी और ड्रग्स लेने वाले युवकों को अपने हुस्न के जाल में फंसाकर उनसे ड्रग्स का अवैध कारोबार करवाती थी। मॉडल ज्योति भारद्वाज विद्यानगर से गिरफ्तार हुईं थीं और उसके पास से 28 ग्राम ब्रॉउन शुगर बरामद किया।