jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

बैंक कर्मी ने शादी का झांसा देकर लूटी युवती की आबरू, खाता खोलने के दौरान बने थे दोस्त

गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती के साथ बैंक कर्मी द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर रविवार को डीएलएफ फेज-तीन थाने में मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मूलरूप से दिल्ली के नजफगढ़ निवासी 31 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2018 में उसने निजी कंपनी में काम करना शुरू किया था। इस दौरान निजी बैंक में काम करने वाला युवक बैंक खाता खोलने के लिए कंपनी में आया था। इस दौरान आरोपी युवक ने उसका मोबाइल नंबर लिया। फिर दोनों की बातचीत शुरू हो गई।

- Install Android App -

आरोप है कि एक जनवरी 2019 को युवक ने युवती को डीएलएफ फेज-तीन स्थित अपने कमरे पर बुलाया। वहां आरोपी ने युवती को झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। विरोध करने पर आरोपी ने शादी का झांसा दिया। उसके बाद भी वह काफी समय तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने नजरअंदाज कर दिया।

पीटने का भी आरोप

पीड़िता का आरोप है कि शादी के लिए दबाव बनाने पर इसी साल अक्टूबर में आरोपी ने उसकी पिटाई भी की। आरोपी शादी की बात करने के लिए घर गया, लेकिन अब युवक ने फोन उठाने बंद कर दिए। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।