jhankar
ब्रेकिंग
शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों पर DJ में 4 से अधिक बक्सों पर रहेगी पाबंदी अपनी जान जोखिम में डाल आग के बीच पहुंचे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, गैस सिलेंडर फटने से रोका; बच्चों के विवाद के बाद अन्नापुरा चौक पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले, दो गंभीर, भोपाल रेफर जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक...

MP NEWS : नेशनल हाइवे पर ट्रक व कार की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों की मौके पर मौत

मकड़ाई समाचार मंडला। जिले के मोतीनाला थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे 30 में ट्रक व कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जो कवर्धा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना के बाद जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार में फंसे सभी शवों को निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

- Install Android App -

घटना के संबंध में थाना प्रभारी अमृत तिग्गा ने बताया कि कार छत्तीसगढ़ से मंडला की ओर जा रही थी। वहीं ट्रक मंडला से जबलपुर की ओर जा रहा था। कार में चार लोग सवार थे और सामने से आर रहा ट्रक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। कार सवार चारों लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। चारों को कार से निकलकर पुलिस द्वारा बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां पीएम किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मृतकों के नाम संदीप मानिकपुरी 22 वर्ष, ललित चंद्रवंशी 25 वर्ष, समनापुर कवर्धा छग, कमलेश धुर्वे 24 वर्ष, कान्हा दुबे 18 वर्ष बताए गए हैं।