jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

महिला की हत्‍या का खुलासा, अवैध संबंधों के चलते बिल्डिंग मटेरियल व्यवसायी ने जनेऊ से घोंटा गला

मकड़ाई समाचार इंदौर। 44 वर्षीय भगवती बाई की हत्या का कनाड़िया थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया। मामले में बिल्डिंग मटैरियल व्यवसायी दिनेश मिश्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने अवैध संबंधों के चलते भगवती की जनेऊ से गला घोटकर हत्या करना कबूली है। हत्या के बाद कार से शव भी फेंक कर आया था।आरोपित ने यह भी कबूला कि महिला की पहचान न हो इसलिए पत्थरों से कुचला था।

डीसीपी जोन-1 आशुतोष बागरी के मुताबिक भगवती मुलत: तलवाड़ा डेब अंजड़(बड़वानी) की रहने वाली थी। पति आशाराम मेवाड़े से उसका तलाक हो चुका था।दो बेटों पंकज व रामेश्वर से भी उसके संबंध अच्छे नहीं थे। करीब डेढ़ माह पूर्व भगवती गांव से इंदौर आ गई और विराटनगर(मूसाखेड़ी) में संतोष कुमावत के घर में किराये से रहने लगी।

चार दिन पूर्व कुमावत ने महिला से कमरा खाली करवा लिया तो वह सामान लेकर हनुमान मंदिर (मुसाखेड़ी) चली। मनीष के ढाबा(लक्ष्मी ढाबा) पर काम करने लगी और कमरा भी ढूंढना शुरु किया। मंगलवार को साईंश्रृद्धा नगर निवासी दिनेश पुत्र हरिप्रसाद मिश्रा ने निर्माणाधीन मकान बताया और कहा तुम किराया दिए बगैर रह सकती हो।

- Install Android App -

शाम को दिनेश मिश्रा ने महिला को शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बना लिए। उसकी पत्नी और मां की कोरोना से मौत हो चुकी है। रात को मिश्रा दोबारा महिला के पास आया तो वह शादी की जिद करने लगी। गुस्से में मिश्रा ने पहले कपड़े से मुंह दबा कर मारने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने उसके हाथ पर काट लिया तो उसे छोड़ना पड़ा।

हल्की सी बेहोशी आने पर मिश्रा ने गले में पहनी जनेऊ से ही उसका गला घोंट दिया। कुछ देर बाद वह कार से बिचौली हप्सी ले गया और मेहता के खेत में शव फेंक दिया। उसने पत्थर से चहरे पर कई वार भी किए। शक न हो इसलिए शव के पास महिला का सामान भी फेंक आया।

कैमरों से कड़ियां जोड़ आरोपित तक पहुंची पुलिस

एसीपी(खजराना) जयंत राठौर के मुताबिक महिला के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला उसकी बहन भी विराटनगर में रहती है। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो कहा भगवती नया रूम मिलने का बोलकर निकली थी। वाइन शॉप के सीसीटीवी फुटेज निकाले तो मूसाखेड़ी चौराहा की तरफ जाते दिखाई दी। पुलिस पेट्रोल पंप के फुटेज में मिश्रा के घर की तरफ जाते हुए दिख गई। टीआइ जेपी जमरे ने मिश्रा से फुटेज मांगे तो कैमरे बंद होने का बहाना बना दिया। पड़ोसी के घर के कैमरे खंगाले तो महिला मिश्रा के घर में जाते हुए दिख गई। रात में मिश्रा कार में शव ले जाते हुए कैमरे में कैद हो गया। पूछताछ करने पर उसने बहाना बनाया और कहा उसकी लोकेशन साईंश्रृद्धा कॉलोनी में थी। सख्ती से पूछताछ तो वह टूट गया और अवैध संबंधों में हत्या करना कबूल लिया।