jhankar
ब्रेकिंग
आज का सुविचार - किस्मत नहीं, मेहनत बोलती है मध्यप्रदेश में मानसून की आखिरी बारिश जारी..., मंडला में गणेश पंडाल में सो रहे लोगों को लगा करंट, 4 की मौत और 2 की हालत गंभीर 5 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लाखों ग्राहक एटीएम के भरोसे आज हरदा में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके का दौरा, गौशाला और सेवा संकल्प कार्यक्रम में होंगे श... ट्रंप ने हमें बचा लिया...', UNGA में शहबाज शरीफ के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, फिर की अमेरिका की ... मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

डेल्टा व अन्य वेरिएंट से 70 गुना अधिक तेजी से फैलता है ओमिक्रॉन, नई स्टडी का खुलासा

Omicron Study : दुनिया भर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच एक नए स्टडी ने चिंता और बढ़ा दी है। दक्षिण अफ्रीका के डॉक्टर्स की एक स्टडी के अनुसार, ओमिक्रॉन वेरिएंट, कोरोना वायरस के डेल्टा और पहले Covid-19 स्ट्रेन की तुलना में लगभग 70 गुना तेजी से फैलता है। यानी ये लोगों को 70 गुना अधिक तेजी से संक्रमित कर सकता है। हालांकि, ये भी दावा किया जा रहा है कि इससे बीमारी की गंभीरता बहुत कम होने की संभावना है। हांगकांग यूनिवर्सिटी के मुताबिक, स्टडी में पाया गया कि डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले नया ओमीक्रोन वेरिएंट इंसानी फेफड़ों में रेप्लीकेट करने में 10 गुना कम प्रभावी है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि इससे होने वाली बीमारी अधिक गंभीर नहीं होगी।

- Install Android App -

स्टडी में पाया गया कि संक्रमण के 24 घंटे बाद ओमिक्रॉन श्वसन तंत्र में बहुत तेज गति से फैलता है। स्टडी के मुताबिक भले ही ये कम प्रभावी हो, लेकिन कई लोगों को संक्रमित करके, ये अधिक गंभीर बीमारी और मौत का कारण बन सकता है। परेशानी की बात ये है कि ओमीक्रोन के खिलाफ वैक्सीन और पिछले इंफेक्शन से मिली इम्यूनिटी भी ज्यादा कारगर नहीं है। इसलिए इसके खतरनाक होने की भी संभावना हो सकती है। यानी, ओमिक्रॉन वेरिएंट एक इंसान से दूसरे इंसान तक तेजी से फैलता है, लेकिन फेफड़ों को उतना नुकसान नहीं पहुंचाता, जितना डेल्टा या पिछले कोरोना वेरिएंट्स ने पहुंचाया है।

दुनिया भर के देशों के अलावा ब्रिटेन और अमेरिका में भी कोरोना के डेल्‍टा और ओमिक्रॉन वेरिएंट का कहर बढ़ता जा रहा है। ब्रिटेन में बुधवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 78,610 नए मामले पाए गए, जो देश में अब तक के सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। संक्रमण के नए मामलों के लिए ओमिक्रॉन वेर‍िएंट भी मुख्य रूप से जिम्मेदार है। दिल्ली में गुरुवार को ओमीक्रोन के 4 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही राजधानी में नए वेरिएंट के कुल मामले 10 हो गए हैं। इसके साथ ही अब देश में ओमीक्रोन के कुल मामले बढ़कर 77 हो गए हैं। वहीं 32 केस के साथ महाराष्ट्र नंबर एक पर है।